<
Categories: हरियाणा

जींद के चाबरी गांव में सरपंच की गोली मारकर हत्या, युवकों ने उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर छीन गोली मारने की वारदात को दिया अंजाम

India News (इंडिया न्यूज), Sarpanch shot dead in Jind : गांव चाबरी के सरपंच की गोलियों मार कर हत्या कर दी। सरपंच गुरुवार रात को जींद से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात युवकों ने सरपंच के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्तौल छीन कर उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

India News (इंडिया न्यूज), Sarpanch shot dead in Jind : गांव चाबरी के सरपंच की गोलियों मार कर हत्या कर दी। सरपंच गुरुवार रात को जींद से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात युवकों ने सरपंच के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्तौल छीन कर उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

छीना-झपटी करते हुए उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और उसको गोली मार दी

जींद के चाबरी गांव का सरपंच रोहताश गुरुवार शाम को अपने किसी काम से जींद आया हुआ था। अपना काम निपटा कर रोहताश रात को अपने घर की तरफ आ रहा था। पिंडारा से रधाना गांव के बीच अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छीना-झपटी करते हुए उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और उसको गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के पास ही उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली है। 

मोबाइल फोन और कागज सही सलामत मिले

हालांकि मोबाइल फोन और कागज सही सलामत मिले हैं। पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया। रोहताश मूल रूप से सोनीपत के गामड़ी का रहने वाला है लेकिन 25 साल पहले चाबरी गांव में आकर रहने लगा था। यहीं पर उसने अपनी सारी आईडी बनवाई हुई हैं। वह एमपीएचडब्ल्यू था और गांव में सरपंची के साथ-साथ लोगों को दवा वगैरह भी देता था।

14 अगस्त 2023 को 197 वोटों से जीतकर बना था सरपंच

2022 में हुए सामान्य पंचायती चुनावों में चाबरी और उसके साथ लगते गांव भिड़ताना में पंचायती चुनावों का बहिष्कार किया हुआ था। इस कारण वहां चुनाव नहीं हो पाए। इसके बाद 14 अगस्त 2023 को चाबरी और भिड़ताना गांव में पंचायती चुनाव हुए थे। इसमें रोहताश 197 वोटों से जीता था।

Recent Posts

IAS Story: IIT से बीटेक की डिग्री, UPSC में 27वीं रैंक लाकर बने IAS Officer, अब अचानक क्यों हैं सुर्खियों में

UPSC IAS Story: यूपीएससी से चयनित 2016 बैच के IAS अधिकारी पुलकित गर्ग चर्चा में…

Last Updated: February 2, 2026 08:41:30 IST

Gold-Silver Price Today: मुंह के बल गिरा सोना, चांदी का भी हाल बेहाल; जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹160,720 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा…

Last Updated: February 2, 2026 08:31:41 IST

Petrol Diesel Price Today: बजट 2026 के बाद तेल का दाम बढ़ा या घटा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कल यूनियन बजट पेश किया. तो…

Last Updated: February 2, 2026 08:47:11 IST

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; मिला ऐसा कनेक्शन; पुलिस के भी उड़े होश

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार को फायरिंग का मामला…

Last Updated: February 2, 2026 07:43:31 IST

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर जानें से पहले पढ़ें ये जरूरी बातें

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही…

Last Updated: February 2, 2026 07:40:10 IST

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कांपी धरती, 4.6 रही भूकंप की तीव्रता; पाकिस्तान में महसूस किए गए झटके

Jammu and Kashmir Earthquake:अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 4.6…

Last Updated: February 2, 2026 08:12:54 IST