<
Categories: हरियाणा

SIR ने किया चमत्कार! 35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई, गले लगते ही फूट-फूट कर रोए

Haryana SIR: हरियाणा के जींद में SIR ने 35 साल बाद दो भाइयों को मिलवाया. पोलियो पीड़ित सीता राम परिवार से बिछड़ कर पंजाब में रहने लगे थे, वोटर वेरिफिकेशन के लिए गांव लौटने पर बड़े भाई दलबीर से मिलन हुआ.

Haryana SIR: हरियाणा के जींद जिले के मनोहरपुर गांव में एक भावुक कहानी ने सभी को छू लिया. 55 वर्षीय सीता राम, जो 35 साल पहले परिवार छोड़कर चले गए थे, अचानक अपने बड़े भाई दलबीर से मिल गए.  सीता राम पोलियो से पीड़ित थे. परिवार ने उन्हें पंजाब के संगरूर में इलाज के लिए भर्ती कराया था. एक महीने बाद जब परिवार उन्हें लेने गया तो स्टाफ ने बताया कि लड़का गायब हो गया है. परिवार ने सालों तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. निराश होकर उन्होंने उम्मीद छोड़ दी.  

35 साल बाद बिछड़े भाई से मिला

सीता राम ने बाद में बताया कि उन्होंने सेंटर इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि अपनी बीमारी का बोझ परिवार पर नहीं डालना चाहते थे. पंजाब में रहकर उन्होंने एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी का काम किया और बाद में पक्की नौकरी पाई.  हाल ही में वह वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान दस्तावेज जमा करने के लिए उन्हें स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) की जरूरत पड़ी. 6 सितंबर को वे मनोहरपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे. असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर रमेश कुमार वहां मौजूद थे. सीता राम ने बताया कि उन्होंने क्लास 10 तक पढ़ाई की थी लेकिन परीक्षा पास नहीं की.  

SIR के कारण हुआ मिलाप

रमेश ने बूथ लेवल ऑफिसर कृष्ण कुमार को जानकारी इकट्ठा करने को कहा. कृष्ण उसी गांव के थे. सीता राम ने अपने भाई दलबीर का नाम बताया. संयोग से कृष्ण दलबीर को जानते थे. फोन पर बात होते ही दलबीर ने कहा कि यह उनका बिछड़ा भाई है और तुरंत स्कूल पहुंचे. जब दोनों भाई आमने-सामने हुए तो भावनाएं काबू में नहीं रहीं. वे फूट-फूट कर रो पड़े और गले लग गए. कमरे में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए. 35 साल का इंतजार एक पल में खत्म हो गया. यह घटना याद दिलाती है कि कभी-कभी सरकारी प्रक्रियाएं भी जिंदगी के लंबे बिछोह को खत्म कर परिवारों को फिर से जोड़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतें होंगी सील; अब तक 6 लोगों की मौत

पंजाब में कर रहे थे नौकरी

BLO कृष्ण कुमार ने बताया कि परिवार ने सीता राम को बहुत ढूंढा था. कहीं पता नहीं चला तो सबने मान लिया कि वो मर गए हैं. परिवार ने बताया था कि उनका भाई 35 साल से गायब है. उन्होंने BLO से पूछा था कि क्या सीता राम के पैर में कोई दिक्कत है? BLO ने हां कहा. पता चला कि सीता राम इतने सालों से पंजाब में रह रहे थे. वहां उन्होंने सरकारी नौकरी की थी. उससे पहले एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी का काम भी किया था.  35 साल बाद वो अपने गांव मनोहरपुर सिर्फ एक स्कूल सर्टिफिकेट लेने आए थे. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इसी बहाने उनका अपने परिवार से मिलना हो जाएगा. स्कूल में मौजूद अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि ये सिर्फ कागजों की जांच नहीं थी, बल्कि इसने 35 साल से बिछड़े एक परिवार को फिर से मिला दिया.

ये भी पढ़ें:  Delhi Weather Today: आज फिर बारिश से मचेगी तबाही? जानें आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम; IMD ने जारी किया अलर्ट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST