<
Categories: हरियाणा

हरियाणा के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई लोग घायल, पुलिस इंस्पेक्टर की हुई मौत

Surajkund Mela Accident: शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि एक राइड गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए.

Surajkund Mela Accident: शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि एक राइड गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए. हादसे के समय राइड पर कई लोग सवार थे. सूरजकुंड मेले में यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले, एक गेट गिरने से दो लोग घायल हो गए थे.

राइड गिरने से 9 लोग घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को सूरजकुंड मेले में एक राइड गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 13 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  यह भी बताया जा रहा है कि इस घटना में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई है.

कैसे हुआ हादसा?

एक चश्मदीद ने बताया कि झूला ऊपर जाकर अटक गया और लोग चिल्लाने लगे. वे भागे और कुछ लोगों को झूले से नीचे उतारने में मदद की. उसने बताया कि जब झूला नीचे आया, तो उसकी रेलिंग टूट गई. उसने आगे बताया कि हादसे के समय झूले पर 14-15 लोग थे.

इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की हुई मौत

पलवल के तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई है. डीसी आयुष सिंह ने बताया कि झूला शाम 6.15 के आस पास गिरा था. हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है. जो हादसे की जांच करेगी. झूले का रोज इन्सपेक्शन होता था.

सीएम सैनी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी दिली संवेदना व्यक्त की. उन्होंने यह भी कहा कि घायल लोगों को सही और तुरंत इलाज मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. हरियाणा सरकार घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तेज़ी और संवेदनशीलता से काम कर रही है.

इससे पहले भी हुआ है सूरजकुंड मेले में हादसा

बता दें कि, शनिवार को सूरजकुंड मेले का गेट नंबर 2 गिर गया. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. अच्छी बात यह है कि दोनों घटनाओं में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं. हालांकि, इन घटनाओं ने मेले में सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कब तक चलेगा सूरजकुंड मेला

सूरजकुंड मेला हर साल फरीदाबाद में लगता है. इस साल यह 31 जनवरी से 15 फरवरी तक लग रहा है. सूरजकुंड मेला खास है क्योंकि यह सिर्फ़ क्राफ़्ट और शॉपिंग का सेंटर नहीं है. यह लोक कला, संगीत, संस्कृति और इंटरनेशनल बातचीत के लिए एक अनोखा प्लेटफ़ॉर्म है. भारत और विदेश के कलाकार और टूरिस्ट भारत की सांस्कृतिक विविधता और ग्लोबल कला का अनुभव एक ही जगह पर कर सकते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST