<
Categories: हरियाणा

श्री ब्रह्मपुरी अन्‍न क्षेत्र आश्रम ट्रस्‍ट के प्रधान बने सुरेश तायल, कुरुक्षेत्र में ट्रस्‍ट बन रहा है 18 अध्‍यायों पर आधारित 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर

हरियाणा की पावन धरा कुरुक्षेत्र में गीता के 18 अध्‍यायों पर आधारित 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। श्री ब्रह्मपुरी अन्‍न क्षेत्र आश्रम ट्रस्‍ट के सदस्‍य यह पुण्‍य कार्य कर रहे हैं। पानीपत के प्रमुख निर्यातक एवं समाजसेवी सुरेश तायल को सर्वसम्‍मति से ट्रस्‍ट का प्रधान नियुक्‍त किया गया है। दिल्‍ली के जनकपुरी में अग्रवाल भवन में संस्थापक त्यागमूर्ति स्वामी चिरंजी पुरी महाराज के आशीर्वाद, आरएसएस के राष्‍ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार तथा चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया।

India News (इंडिया न्यूज), Shri Brahmapuri Anna Kshetra Ashram Trust : हरियाणा की पावन धरा कुरुक्षेत्र में गीता के 18 अध्‍यायों पर आधारित 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। श्री ब्रह्मपुरी अन्‍न क्षेत्र आश्रम ट्रस्‍ट के सदस्‍य यह पुण्‍य कार्य कर रहे हैं। पानीपत के प्रमुख निर्यातक एवं समाजसेवी सुरेश तायल को सर्वसम्‍मति से ट्रस्‍ट का प्रधान नियुक्‍त किया गया है। दिल्‍ली के जनकपुरी में अग्रवाल भवन में संस्थापक त्यागमूर्ति स्वामी चिरंजी पुरी महाराज के आशीर्वाद, आरएसएस के राष्‍ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार तथा चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया।

  • सुभाष बिंदल को सचिव और सतीश गोयल को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया, 18 अध्‍यायों पर आधारित है ज्ञान मंदिर

तीन वर्षीय कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन किया गया

इस संस्‍था में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद नवीन जिंदल, रिटायर्ड आइएएस आरएस चौधरी व गंगा बिशन गुप्‍ता दिल्‍ली वाले संरक्षक हैं। प्रधान सुरेश तायल ने बताया कि ट्रस्‍ट की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का सर्वसम्‍मति से गठन किया गया है। सुभाष बिंदल (दिल्‍ली) को महामंत्री, पानीपत से निर्यातक व समाजसेवी सतीश गोयल को कोषाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। 

सतीश अग्रवाल को अस्‍पताल निर्माण का चेयरमैन, आइसी बंसल को ज्ञान मंदिर निर्माण का चेयरमैन, प्रीति पाल गुप्‍ता को ट्रस्‍ट का वाइस चेयरमैन नियुक्‍त किया गया है। पानीपत से जनक गोयल को वरिष्‍ठ उपप्रधान, राधेश्‍याम गुप्‍ता, सुशील गुप्‍ता, श्रीकृष्‍ण अग्रवाल, रामपाल सिंगला एवं अशोक गर्ग को उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। सुरेश तायल ने बताया कि दिल्‍ली में हुई बैठक में 30 से अधिक समाजसेवियों को ट्रस्‍टी बनाया गया है। ये सभी मिलकर ज्ञान मंदिर के निर्माण एवं सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रसार में महत्‍वपूर्ण योगदान देंगे। बैठक में रघबीर गर्ग व नरेंद्र बिंदल भी मौजूद रहे। 

ज्ञान मंदिर की खासियत

कुरुक्षेत्र में तीन एकड़ भूमि पर ज्ञान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह मंदिर 18 मंजिल का है। इसमें तीन लिफ्ट हैं। दो का निर्माण हो चुका है। प्रत्‍येक मंजिल पर गीता के एक अध्‍याय का वर्णन होगा और उनसे मिलने वाली सीख को उतारा जाएगा। पहली मंजिल पर पहला अध्‍याय, दूसरी पर दूसरा और इस तरह प्रत्‍येक मंजिल पर क्रमवार अध्‍याय का आलौकिक चित्रण होगा। ट्रस्‍ट की ओर से 200 कमरे का आश्रम चलाया जा रहा है। एक कुबेर मंदिर है, जिसमें ठहरने के लिए 30 कमरे हैं।  इसके अलावा दो एकड़ भूमि पर 100 बेड का अस्‍पताल प्रस्‍तावित है।

Recent Posts

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST