<
Categories: हरियाणा

सगे भाई ने चचेरे भाई के साथ मिलकर की बहन की हत्या, पुलिस ने दोनों पकड़े, मोबाइल नंबरों से खुला राज, घंटों में दबोचे गए आरोपी

हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। इस खौफनाक कांड में उसका चचेरा भाई भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Brother Killed His Sister : हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। इस खौफनाक कांड में उसका चचेरा भाई भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

  • गला घोंटकर बहन की हत्या, शव फेंका सड़क किनारे

ऐसे दी वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रिहान ने अपने चचेरे भाई फरमान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों बहन को कैंटर में बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई और फिर शव को उमरपुर रोड के किनारे फेंक दिया गया। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।

पुलिस की जांच और कबूलनामा

करनाल पुलिस के डीएसपी राजीव ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई थीं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि बहन के चरित्र पर शक ही हत्या का कारण बना। मामले में चचेरा भाई फरमान भी बराबर का सहभागी था।

शव मिलने से फैली सनसनी

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवती का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। जांच के दौरान मृतका की जेब से एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। इन्हीं नंबरों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया।

रिमांड पर खुल सकते हैं और राज

फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। जांच अधिकारी मान रहे हैं कि पूछताछ में हत्या के पीछे और भी कारण सामने आ सकते हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST