सिर्फ 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिए गए कैबिन—और अंदर चल रहा अनैतिक खेल। करनाल पुलिस ने छापेमारी कर ऐसे ही कई कैफों और स्पा सेंटर्स का भंडाफोड़ किया, जहां युवक-युवतियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के कैफों और स्पा सेंटर्स में हड़कंप मच गया।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Police Raid In Spa And Cafe : सिर्फ 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिए गए कैबिन—और अंदर चल रहा अनैतिक खेल। करनाल पुलिस ने छापेमारी कर ऐसे ही कई कैफों और स्पा सेंटर्स का भंडाफोड़ किया, जहां युवक-युवतियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के कैफों और स्पा सेंटर्स में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं की पुष्टि के लिए यह कार्रवाई की गई। पुलिस जांच के अनुसार, कैफों में छोटे-छोटे कैबिन बनाए गए थे, जिन्हें कुछ समय के लिए ग्राहकों को किराए पर दिया जाता था। हर कैबिन का चार्ज 200 रुपये प्रति घंटा तय किया गया था।
पुलिस का कहना है कि इन्हीं कैबिनों में अनैतिक गतिविधियाँ हो रही थीं, जिसकी जानकारी स्थानीय निवासियों ने दी थी। आगे भी होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधियों वाले स्पा सेंटर, मसाज सेंटर या कैफे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…