<
Categories: हरियाणा

‘बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं’ …कांग्रेस सांसद ने कहा आपदा से निपटने के लिए शासन और प्रशासन को रहना चाहिए तैयार, सरकार को भी दे डाली नसीहत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को हिसार जिला के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए कहा कि  प्रशासन को हर समय आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहना चाहिए। अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। साथ ही सांसद ने कहा कि सरकार बाढ़-प्रभावित इलाकों का सर्वे कराए, किसानों और आम लोगों को उचित मुआवजा दे तथा भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए स्थायी समाधान तैयार करे।

India News (इंडिया न्यूज), Congress MP Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को हिसार जिला के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए कहा कि  प्रशासन को हर समय आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहना चाहिए। अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। साथ ही सांसद ने कहा कि सरकार बाढ़-प्रभावित इलाकों का सर्वे कराए, किसानों और आम लोगों को उचित मुआवजा दे तथा भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए स्थायी समाधान तैयार करे। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को हिसार जिला के बाढ़ प्रभावित गांव भाटला, गांव चानोत, गांव लितानी औैर गांव बिठमड़ा का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया साथ ही ग्रामीणों से अब तक हालात को लेकर बातचीत की। 

पहाडों पर हो रही लगातार बरसात से अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ

सांसद ने कहा कि ग्रामीण ही रेत के बैग लगाकर गांव को बचाने में लगे हुए है जबकि इस कार्य प्रशासन को करना चाहिए था, प्रशासन के पास मशीनरी भी है और बचाव कार्य जल्द किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि जलस्तर कम हो गया तो हाथ पर हाथ रखकर बैठा जाए खतरा अभी टला नहीं है। पहाडों पर हो रही लगातार बरसात से अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सब कुछ गांव वालों पर छोड़कर प्रशासन को आगे आना चाहिए, जान माल की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन और प्रशासन को आपदा के लिए तैयार रहना चाहिए था, मानसून से पहले जो तैयारियों होती है वह केवल कागजों तक सीमित रही, अगर नदी, नालों और नहरों की समय पर सफाई की गई होती तो हालात इतने खराब न होने, विपक्ष तो बहुत पहले से सरकार से अनुरोध कर रहा था कि नहरों, नदी और नालों की सफाई पर जोर दिया जाए।

बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शीघ्र मुआवजा दिया जाए

सांसद कुमारी सैलजा ने जोर देकर कहा कि एक ठोस कार्य-योजना तैयार होनी चाहिए जिसमें यह स्पष्ट हो कि कितनी मात्रा में पानी आ रहा है और उसी के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को कम से कम नुकसान हो।  प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को अब जागना होगा और तुरंत राहत कार्यों को गति देनी होगी।  जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शीघ्र मुआवजा दिया जाए। सैलजा ने कहा कि खेत-खलिहान, मकानों और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत राशि, पुनर्वास सहायता और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार बाढ़-प्रभावित इलाकों का सर्वे कराए, किसानों और आम लोगों को उचित मुआवजा दे तथा भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए स्थायी समाधान तैयार करे।

आठ ड्रेन हिसार में टूट चुकी

इसके बाद सांसद कुमारी सैलजा  फतेहाबाद  जिला के गांव  दहमान, गोरखपुर, खाराखेड़ी, चिन्दड,  खाबड़ा,  रामसरा,  गांव जांडवाला बागड़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने जाएंगी। गौरतलब हो कि हिसार में बारिश के कारण सभी ड्रेनेज खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आठ ड्रेन हिसार में टूट चुकी हैं। इनमें कैमरी गांव ड्रेन, बालसमंद की बासड़ा, गांव घिराय स्थित ड्रेन, टोकस-पातन, मात्रश्याम, दौलतपुर, न्योलीकलां, शाहपुर और लुदास ड्रेन शामिल हैं। हिसार के 307 गांवों में से 180 गांवों में पानी भरा। 100 से अधिक परिवारों को ऊंचे स्थानों पर पलायन करना पड़ा। 81 गांवों में करीब 65 हजार एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। हिसार में 10 से अधिक घर गिरे हैं। 05 लोगों की मौत बारिश से जुड़े कारण से हुई।

Recent Posts

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST