प्रदेश के यमुनानगर जिले से एक बहुत ही सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक स्कूली छात्र का पिता स्कूल में गंडासी लेकर घुस गया और हेडमास्टर के पीछे पड़ गया। जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और बच्चों में भी डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्कूल में एक बच्चे को मार पड़ी थी, जिसके चलते उसका पिता स्कूल में गंडासी लेकर घुस आया।
India News (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News : प्रदेश के यमुनानगर जिले से एक बहुत ही सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक स्कूली छात्र का पिता स्कूल में गंडासी लेकर घुस गया और हेडमास्टर के पीछे पड़ गया। जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और बच्चों में भी डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्कूल में एक बच्चे को मार पड़ी थी, जिसके चलते उसका पिता स्कूल में गंडासी लेकर घुस आया।
वहीं इस घटना ने शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद अभिभावकों और शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों में इस तरह की घटनाओं से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो जाता है और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
जानकारी मुताबिक यमुनानगर जिले में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत अचानक हाथ में गंडासी लेकर स्कूल में घुस गया और हेडमास्टर निशाना बनाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ा। अचानक बने इस खौफनाक माहौल से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे भी डर से बच्चे चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। वहीं इस स्थिति को काबू करने के लिए कई शिक्षक आरोपी के पीछे भागे, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया।
इतना ही नहीं आरोपी द्वारा स्कूल परिसर में खड़ी गाड़ियों के साथ भी तोड़-फोड़ की गई। काफी मशक्कत के बाद स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को काबू किया गया। और इस बारे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को एक शिक्षक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…