<
Categories: हरियाणा

अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के ‘इस लाल’ ने जीता गोल्ड मेडल, पहले भी कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर बढ़ा चुका देश का मान

हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव बामडोली रहने वाले पहलवान हरदीप ने अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, बता दें कि यह प्रतियोगिता ग्रीस में आयोजित की गई थी। पहलवान हरदीप मांडौठी के हिन्द केसरी पहलवान सोनू के अखाड़े में प्रेक्टिस करता है। उसके कोच एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेंद्र दलाल ने कहा कि हरदीप ने भारतीय कुश्ती के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

India News (इंडिया न्यूज), Wrestler Hardeep Singh : हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव बामडोली रहने वाले पहलवान हरदीप ने अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, बता दें कि यह प्रतियोगिता ग्रीस में आयोजित की गई थी। पहलवान हरदीप मांडौठी के हिन्द केसरी पहलवान सोनू के अखाड़े में प्रेक्टिस करता है।

गांव बामड़ोली में खुशी की लहर

उसके कोच एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेंद्र दलाल ने कहा कि हरदीप ने भारतीय कुश्ती के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने हरदीप की जीत पर उसे शुभकामनाएं दी और भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली इस ऐतिहासिक जीत से उसके गांव बामड़ोली में खुशी की लहर है। कोच दलाल ने बताया कि अखाड़े में लौटने पर उसका जोरदार स्वागत व सम्मान किया जाएगा। 

इस वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाला हरदीप पहला भारतीय पहलवान

हरदीप के कोच धर्मेंद्र पहलवान ने बताया कि हरदीप ने 110 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रीको रोमन वर्ग के फाइनल में ईरान के पहलवान को चित कर विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वह इस वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाला हरदीप पहला भारतीय पहलवान बन गया है।

हरदीप बेहद होनहार और मेहनती खिलाड़ी

कोच धर्मेंद्र दलाल ने कहा कि हरदीप बेहद होनहार और मेहनती खिलाड़ी है। उसका सपना ओलंपिक मेडल जीतना है और हमें भी यकीन है कि वह इस सपने को पूरा कर देश का नाम रोशन करेगा। उल्लेखनीय है कि हरदीप इससे पहले एशियन चैंपियनशिप सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ा चुका है।

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST