थाना सनौली पुलिस ने गढ़ी बेसिक गांव में भैंस काटते हुए दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी शखील उर्फ शकील व यूपी के शामली जिले के कांधला निवासी इसरार के रूप में हुई है। थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान जलालपुर मोड़ पर थी।
India News (इंडिया न्यूज), Two Accused Arrested For Slaughtering Buffalo : थाना सनौली पुलिस ने गढ़ी बेसिक गांव में भैंस काटते हुए दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी शखील उर्फ शकील व यूपी के शामली जिले के कांधला निवासी इसरार के रूप में हुई है। थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान जलालपुर मोड़ पर थी।
टीम को गुप्त सूचना मिली कि गढ़ी बेसिक निवासी काला गांव में वकील के मकान में अवैध रूप से भैंस काट रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम डायल 112 गाड़ी पर तैनात स्टाफ को अवगत करा साथ लेकर मौके पर पहुंची तो तीन युवक चाकू, छुर्री, कुल्हाड़ी से भैंस के मांस को काट रहे थे। मौके पर भैंस की पूंछ, मुंह, पैर इत्यादि अवशेष पड़े थे। पुलिस ने दो को मौके पर काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला।
पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान शखील उर्फ शकील पुत्र वासिल निवासी गढ़ी बेसिक व इसरार पुत्र अमिर निवासी कांधला शामली यूपी के रूप में बताई। पुलिस ने मौके से कंप्यूटराइज तराजू, दो छुर्री, एक कुल्हाड़ी, एक दाह व भैंस का मांस बरामद किया है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों ने भागने वाले अपने साथी आरोपी का नाम काला निवासी गढ़ी बेसिक बताया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…