हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की करनाल इकाई ने “ऑपरेशन आक्रमण” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 किलो 190 ग्राम गांजा (मध्यम मात्रा) तथा 820 ग्राम डोडा पोस्त (छोटी मात्रा) बरामद की गई।
प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Two Drug Smugglers Arrested In Karnal : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की करनाल इकाई ने “ऑपरेशन आक्रमण” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 किलो 190 ग्राम गांजा (मध्यम मात्रा) तथा 820 ग्राम डोडा पोस्त (छोटी मात्रा) बरामद की गई।
इकाई प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि ये कार्रवाइयाँ महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देश, पुलिस अधीक्षक करनाल के नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक एचएसएनसीबी के मार्गदर्शन में की गईं। पहली कार्रवाई में थाना तरावड़ी क्षेत्र से राकेश उर्फ चौधरी निवासी ग्राम सग्गा को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में थाना असंध क्षेत्र से गुरदीप सिंह उर्फ डिप्पी निवासी ग्राम शेखपुरा को पकड़ा गया, जिसके पास से डोडा पोस्ट मिला। दोनों मामलों में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…