<
Categories: हरियाणा

आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे तीन बदमाश अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार,  2 देसी पिस्तौल, 3 मैग्जीन,14 रौंद, 2 चाकू व एक स्कूटी बरामद

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने शनिवार देर रात बदमाशों के मंसूबों को नाकाम करते हुए दिल्ली पैरलल नहर बुड़शाम मोड़ पर तीन बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित काबू किया। इनसे 2 देसी पिस्तौल, 3 मैग्जीन, 14 रौंद, 2 चाकू  व एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वह तीनों समालखा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

India News (इंडिया न्यूज), Three Criminals Arrested With Illegal Weapons : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने शनिवार देर रात बदमाशों के मंसूबों को नाकाम करते हुए दिल्ली पैरलल नहर बुड़शाम मोड़ पर तीन बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित काबू किया। इनसे 2 देसी पिस्तौल, 3 मैग्जीन, 14 रौंद, 2 चाकू  व एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वह तीनों समालखा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

  • आरोपी समालखा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे
  • पानीपत पुलिस ने आरोपियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए धर दबोचा

पिस्तौल की जांच करने पर दोनों की मैग्जीन में 6-6 रौंद मिले

आरोपियों की पहचान रोहतक के गुढायन गांव निवासी अजय व प्रवीन व सोनीपत के रिढाणा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। सीआईए वन पुलिस की टीम शनिवार रात को गश्त के दौरान सिवाह बाईपास पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की तीन युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिल्ली पैरलल नहर बुडशाम मोड़ पर स्कूटी खड़ी कर खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया।

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अजय पुत्र सतबीर, प्रवीन पुत्र रामकरण निवासी गुढायन रोहतक व विकास पुत्र रामफल निवासी रिढाणा सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी अजय व प्रवीन की पेट की जेब से एक-एक देसी पिस्तौल मिला। पिस्तौल की जांच करने पर दोनों की मैग्जीन में 6-6 रौंद मिले। आरोपी विकास की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक मैग्जीन व दो चाकू मिले। मैग्जीन की जांच की तो उसमें दो रौंद मिले।

समालखा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने कि फिराक में आए थे

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर समालखा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने कि फिराक में आए थे। आरोपी अजय व प्रवीन दोस्त है। आरोपी विकास आरोपी अजय की बुआ का लड़का है। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी अजय ने दोनों साथी आरोपियों को अवैध हथियार दिए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी प्रवीण व विकास को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी अजय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी अजय से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही अवैध असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है।

Recent Posts

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST