<
Categories: हरियाणा

ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम में हुए हमले के मुख्य आरोपी को किया ढेर, विनय नरवाल के पिता ने की सराहना, बोले- ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को ‘सलाम’

भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही की गई है ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम में हुए हमले के मुख्य आरोपी को इस ऑपरेशन में मार गिराया है। करनाल पहलगाम हमले में शहीद हुए विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने ऑपरेशन महादेव की कार्रवाई पर कहा सभी जवानों को मेरा सलाम।

 India News (इंडिया न्यूज), Operation Mahadev : भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही की गई है ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम में हुए हमले के मुख्य आरोपी को इस ऑपरेशन में मार गिराया है। करनाल पहलगाम हमले में शहीद हुए विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने ऑपरेशन महादेव की कार्रवाई पर कहा सभी जवानों को मेरा सलाम।

मैंने कहा था एक दिन ऐसा आएगा कि यह लोग बक्शे नहीं जाएंगे और आज हमारे जवानों ने बदला लिया है। उन्होंने कहा एक मुख्य आरोपी पहलगाम हमले का मारा गया और मुझे मेरी सरकार मेरे देश के सैनिक पर  भरोसा है, आज जो बदला लिया गया है जवानों की तरफ से और यह सारा खेल पाकिस्तान का है अब यह सामने भी आ चुका है।

मैं सभी जवानों को सलाम करता हूं : राजेश नरवाल

ऑपरेशन महादेव पर विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि मेरा बेटा सेना का अधिकारी था और सेना ने ही कार्रवाई की है उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सेना और इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को सलाम करता हूं उनकी बहादुरी को मैं सलूट करता हूं उन्होंने इस तरह से इतने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया और आतंकवादियों को एक बड़ा सबक सिखाया है। जो उन्होंने आतंकवादियों को वहां ढेर किया है। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों में से एक आतंकवादी पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी है उसे भारतीय सेना और जवानों ने मार दिया है और मैं सभी जवानों को जो है बस सलाम करता हूं। 

जितने भी आतंकवादी देश दुनिया में कहीं पर भी है उन सब का ऐसा ही खात्मा होना चाहिए

उन्होंने एक शौर्य का कार्य किया है उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी कोई बात सामने आई है कि इसमें कहीं ना कहीं पाकिस्तान सुना का हाथ कहीं ना कहीं रहता है और इसका लिंक भी उन्हीं के साथ है जो जहां तक मुझे पता लगा है जो मैंने सुना है और सब सब कुछ साफ-साफ है कि यह पाकिस्तान द्वारा किया गया था जो भी पिछले दिनों में हुआ था उन्होंने कहा इस तरह के जितने भी आतंकवादी देश दुनिया में कहीं पर भी है उन सब का ऐसा ही खात्मा होना चाहिए।

मुझे अपनी भारतीय सेवा अपने देश के जवानों अपनी भारत सरकार पर पूरा भरोसा

उन्होंने साथ-साथ यह भी बात कही की हो सकता है वह तीनों आरोपी पहलगाम हमले में शामिल हो, लेकिन इसकी जो है आगे की जांच होगी और तभी सब कुछ सामने आ पाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी भारतीय सेवा अपने देश के जवानों अपनी भारत सरकार पर पूरा भरोसा है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा एक दिन ऐसा आएगा और सेना ने आज यह करके दिखाया है।

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST