<
Categories: हरियाणा

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के अवसर पर मंगलसेन ऑडिटोरियम करनाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली के छात्रों ने जिला स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम स्थान और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के अवसर पर मंगलसेन ऑडिटोरियम करनाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली के छात्रों ने जिला स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम स्थान और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

  • पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के विजेता आर्यन और शगुन को में मिला पुरस्कार

आर्यन को पांच हजार रुपए और शगुन को दो हज़ार रुपए और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

जिसके लिए करनाल के मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने विजेता बच्चे आर्यन को पांच हजार रुपए और शगुन को दो हज़ार रुपए और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ओम सिंह राणा और आयोजन ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में जिले भर में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किया जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

आर्यभट्ट से गगनयान और प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक के बारे में पोस्टर बनाए

प्रधानाचार्य ओम सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर इस वर्ष एक विशेष विषय आर्यभट्ट से गगनयान और प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक के बारे में पोस्टर बनाए। प्रदीप मलिक ने बताया कि पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हमारे स्कूली विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष अन्वेषण और मिशन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नवाचार, अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान, अंतरिक्ष और समाज, अंतरिक्ष और पर्यावरण आदि विषयों पर बच्चों ने अंतरिक्ष में भारत देश के बढ़ते परचम और सफलताओं का चित्रण किया है जिसमें चंद्रयान की सफल लैंडिंग से लेकर मिशन चंद्रमा तक को दिखाया गया है।

इस मौक़े पर वरिष्ठ प्राध्यापिका मधुबाला, रविन्द्र सिंह, दीपिका धवन, प्रीति दुहन, विजेन्द्र सिंह, उमेद सिंह, खुशीराम, सुनील कुमार, बलविंद्र सिंह आदि स्टाफ सदस्यों ने ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक और बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST