घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह के समय हावड़ा कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना जीआरपी को मिलने के बाद मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
India News (इंडिया न्यूज), Worker Died After Being Hit By A Train : घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह के समय हावड़ा कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना जीआरपी को मिलने के बाद मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर रवि जून ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली थी कि घरौंडा यार्ड के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतक व्यक्ति की जेब से मिले आधार कार्ड व कंपनी के पत्ते पर जाकर पूछताछ की गई तो मृतक की शिनाख्त गौतम कुमार निवासी मूल रूप से बिहार का नवादा जिला हाल पता घरौंडा के रूप में हुई। शिनाख्त मृतक के मामा और भाई ने की।
उन्होंने बताया कि गौतम कुमार घरौंडा में एक फैक्टरी में काम करता था और फैक्टरी दूसरी ओर होने के कारण हर रोज प्रतिदिन रेलवे लाइन क्रॉस करके जाता था। मंगलवार को वह फैक्टरी में जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था तो चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था जो कि बिहार में रहते थे। पुलिस ने परिजनों के ब्यानों के आधार पर कार्रवाई की है।
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…