<

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई में गिरी. जिसमें 2 से 3 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं. इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.राहत और बचाव कार्य जारी है.

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी सोझा के पास एक खाई में गिर गई. जानकारी के अनुसार, यह जगह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में नेशनल हाईवे 305 पर घियागी से दो किलोमीटर पहले स्थित है. कई मीडिया रिपोर्टों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि इस दुर्घटना में 2 से 3 लोगों की मौत हो गई है.

इस बीच, लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और सभी घायलों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल ले जाया गया है. यह दुर्घटना शनिवार शाम लगभग 8:00 बजे हुई.

राहत और बचाव कार्य जारी

यह ट्रैवलर गाड़ी जलोरी पास से जिभी की ओर जा रही थी. यात्रा के दौरान भ्रागे जान नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक गहरी खाई में गिर गई. जैसे ही सूचना मिली स्थानीय प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और तुरंत बचान अभियान शुरू कर दिया गया. इस पूरे मामले पर स्थानीय निवासी प्रताप कुमार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना शाम लगभग 8:00 बजे हुई. हालांकि इस घटना में मरने वालों और घायलों की सटीक संख्या के बारे में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बंजार एसडीएम ने क्या कहा?

बंजार के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) पंकज शर्मा ने पुष्टि की कि दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है. प्राथमिक उपचार मिलने के बाद घायल लोगों को उनकी हालत की गंभीरता के आधार पर आगे के इलाज के लिए भेजा जा सकता है. दुर्घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है, जहां स्थानीय लोग बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं.

मौके पर पहुंचे बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि पर्यटक जलोरी जोत से लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया. सड़क की खराब हालत और उसकी फिसलन भरी सतह के कारण ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया, जिससे यात्रियों से भरी वैन एक गहरी खाई में जा गिरी. यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST