हिमाचल के नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़ी गईं दो महिलाओं को जूतों से पीटने का वीडियो सामने आया है, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा है. यूजर्स का कहना है कि चोरी की तो कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन सजा देने का अधिकार पुलिस और कानून का है.
जूते-चप्पल और डंडे बरसाता रहा बुजुर्ग, महिलाओं का तमाशा बनते देख रही थी भीड़... इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक बुजुर्ग 2 महिलाओं को बुरी तरह जूते-चप्पल और लाठी से पीट रहा है. कुछ लोग एक-एक करके बुजुर्ग को लाठी, जूते, चप्पल दे रहे हैं, जबकि पीछे खड़ी भीड़ बुजुर्ग को रोकने के बजाए सामने चल रही बर्बरता को शांति से देख रहे हैं. वहां खड़े एक शख्स से पूरे वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. लोग बुजुर्ग पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं. लेकिन मीडिया रिपोर्टों में अलग ही दावे सामने आए हैं. जानिए आखिर क्यों कानून को हाथ में लेकर महिलाओं की निर्मम पिटाई होती रही और क्यों किसी ने विरोध नहीं किया.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कांगड़ा जिले के नूरपूर की है जहां प्रसिद्ध नागनी माता मेला लगा हुआ था. मेले में भारी भीड के बीच एक बुजुर्ग दो महिलाओं को बेरहमी से पीट रहा था. महिलाएं न वहां से भाग रही हैं और न ही पिटाई का विरोध कर रही हैं. भीड़ भी पूरा तमाशा देख रही है. वायरल वीडियो के पीछे दावा है कि महिलाओं को नागनी माता मंदिर में चोरी करते पकड़ा गया. दोनों सोने की चेन चुराती पकड़ी गई. लेकिन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है.
इस संगीन मामले पर नूरपूर पुलिस ने संज्ञान लिया है. वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है जिसमें महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसाए जा रहे हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. वीडियो में नजर आ रही महिलाओं और बुजुर्ग की पहचान की जा रही है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिव पुलिस मामले पर बारीकी से जुटी है.
हिमाचल के नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़ी गईं दो महिलाओं को जूतों से पीटने का वीडियो सामने आया है।
चोरी की तो कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन सजा देने का अधिकार पुलिस और कानून का है। कोई बुजुर्ग खुद ही न्यायाधीश बन जाए और भीड़ उसकी सजा की समर्थक बन जाए—यह भीड़तंत्र है,… pic.twitter.com/xQikutk4lx
— PRIYA RANA (@priyarana3101) July 26, 2026
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया गया, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे. ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि बेशक महिलाओं ने चोरी की थी लेकिन सजा के लिए कानून है, बुजुर्ग को खुद न्यायाधीश बनकर क्रूरता से सजा देने का कोई अधिकार नहीं है. कुछ यूजर्स ने मामले को राम मंदिर चंदा चोरी मामले से जोड़कर कमेंट किए हैं. पुलिस ने अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या अफवाहों को अंतिम दावा नहीं मानना चाहिए.
ये भी पढ़ें:- ट्रेन के AC कोच में जलाया दीया-अगरबत्ती, फिर अपर बर्थ पर पूजा-पाठ करने लगा; फिर गुस्साए लोगों ने… यात्री सुरक्षा पर उठे सवाल!
Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…
Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…
Delhi Weather Today 18 October 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने और तेज धूप…
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…