<
Categories: दिल्ली

Noida Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में राहत की बारिश, नोएडा में झमाझम बारिश; जानें आगे कैसा रहेगा हाल

Noida Rain Today: दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर बाद नोएडा के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई.

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर बाद नोएडा के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की.

दोपहर से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी. करीब दो घंटे तक बादल छाए रहने के बाद नोएडा में बारिश शुरू हुई. बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा होने की स्थिति भी देखने को मिली, जबकि मौसम सुहावना हो गया.

गर्मी और उमस से मिली राहत

पिछले कई दिनों से लोग तेज उमस और गर्मी से परेशान थे. बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. शाम के समय लोगों ने खुले मौसम का आनंद लिया.

आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को मौसम का ताजा अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Gwalior Accident: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत; 39 लोग अस्पताल पहुंचे

Gwalior Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास धान से भरा बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 18, 2026 08:51:59 IST

Petrol Diesel Price 18 October 2026: दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा रेट, कहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल?

Petrol Diesel Price 18 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम लोगों के बजट को…

Last Updated: October 18, 2026 08:23:04 IST

Kolkata Chorbagan Stampede Update: अचानक बारिश, भीड़ और अंधेरा…चोरबागान पंडाल में कैसे बिगड़े हालात? चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…

Last Updated: October 18, 2026 07:48:56 IST

Navratri Day 8: आज महाअष्टमी पर ऐसे करें मां महागौरी की पूजा, बरसेगी माता रानी की कृपा! जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…

Last Updated: October 18, 2026 07:26:07 IST

Delhi Weather Today: बारिश की छुट्टी, निकली तेज धूप! 31°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें नोएडा-गुरुग्राम का हाल

Delhi Weather Today 18 October 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने और तेज धूप…

Last Updated: October 18, 2026 07:11:20 IST

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST