<
Categories: हिमाचल

Himachal Heavy Rain: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, राजधानी शिमला सहित 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. राज्य में तेज बारिश की वजह से लगभग 106 सड़कें बंद रही थीं. कई इलाकों में भूस्खलन से सड़कों, बिजली व पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है.

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. इससे कई इलाकों में भूस्खलन से सड़कों, बिजली व पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा है. कई जिलों में सोमवार शाम 6:00 बजे तक 106 सड़कें बंद रहीं.
इसके अतिरिक्त भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर बिजली भी गुल है. राज्य में अभी तक तेज बारिश की वजह से लगभग 157 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और 257 लोग घायल हुए हैं.

ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर

ब्यास नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने या पंडोह डैम से अत्यधिक पानी छोड़े जाने की स्थिति में आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है. संभावित प्रभावित लोगों को अब सीधे अलर्ट करने की व्यवस्था की जाएगी. आईआईटी रुड़की के आईसीईडी सेंटर की मदद से पंडोह डैम से देहरा तक 135 किलोमीटर क्षेत्र के लिए इमरजेंसी एक्शन प्लान तैयार कर रहा है. इसमें नदी किनारे रहने वाले लोगों और उनकी संपत्तियों को खतरे के स्तर के आधार पर चिह्नित किया जाएगा. नए प्लान में संभावित प्रभावित लोगों के मोबाइल नंबरों का डाटा भी तैयार किया जाएगा. इससे जरूरत पड़ने पर प्रशासन को सूचना देने के साथ संबंधित लोगों को व्यक्तिगत तौर पर संदेश भेजकर भी अलर्ट किया जा सकेगा.

कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रात 1:00 बजे से 11 अगस्त सुबह तक बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला और ऊना जिलों में एक-दो जगहों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 10 से 16 अगस्त को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 10 और 11 अगस्त  को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है. जबकि 14, 15 और 16 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है. इसके अलावा मंगलवार को कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

बीवी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, तो शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति; फिर खुला ऐसा राज पुलिस के भी उड़े होश

MP Viral News: शिवपुरी के विजरावन में करवा चौथ पर व्रत न रखने से विवाद.…

Last Updated: October 30, 2026 11:36:32 IST

IND VS NZ ODI: जिस स्टार खिलाड़ी का खेल देखने को बेकरार थे फैंस, वही वनडे सीरीज से हुआ बाहर; BCCI ने खुद किया एलान

IND VS NZ ODI: नीतीश कुमार रेड्डी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले तीन वनडे मैचों के…

Last Updated: October 30, 2026 10:59:40 IST

Gold Price Today 30 October 2026: सोना खरीदने का है प्लान? बाजार खुलते ही फिसले गोल्ड के दाम, चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का भाव

Gold Price Today 30 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,200…

Last Updated: October 30, 2026 10:48:35 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक झटके में 2,503 टूटा भाव; जानें आज 1 किलो का रेट

Silver Price Today 30 Oct 2026: 30 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 30, 2026 10:34:50 IST

Lucknow Triple Murder: ‘पापा-पापा’ चिल्लाता रहा मासूम, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, ट्रिपल मर्डर का खौफनाक VIDEO वायरल

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 30, 2026 10:09:36 IST

Caught on CCTV: पड़ोसी की कार के सेंसर से था परेशान, गुस्से में उठाया ऐसा कदम; CCTV देख पुलिस भी हैरान!

Car Fire CCTV Video: गुजरात के मोरबी में कार का सेंसर बार-बार बजने से परेशान…

Last Updated: October 30, 2026 09:43:29 IST