Chamba Incident: हिमाचल प्रदेश की बर्फ में ट्रेकिंग के दौरान दो भाई लापता हो गए और तीन दिन बाद वो मृत पाए गए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो आपको परेशान कर सकता है.
Chamba news
Himachal Pradesh Video: हिमाचल प्रदेश के भरमानी माता मंदिर के पास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चंबा जिले में बर्फ से ढकी चोटियों पर, सर्दियों में ट्रेकिंग के लिए निकले दो युवा चचेरे भाई कभी घर नहीं लौटे. कई दिनों तक घर नहीं आने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां वो मृत पाए गए. एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता वहां पहरा दे रहा था. ये वीडियो आपको भावुक कर सकता है.
23 जनवरी को, बर्फबारी के बीच, मलकोटा के रहने वाले 19 वर्षीय विकास राणा और उनके चचेरे भाई पीयूष (13) चंबा जिले के भरमौर में स्थित भरमानी माता मंदिर के दर्शन के लिए गए. पीयूष का कुत्ता भी उनके साथ गया था. भरमानी माता मंदिर के दर्शन के बाद, वे वीडियो बनाने के लिए पहाड़ी पर और आगे बढ़े. उस दिन, ऊंचाई पर वीडियो बनाते समय, मौसम अचानक बदल गया और भारी बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आ गया. कुछ ही पलों में रास्ता बर्फ से ढक गया और दोनों अपना रास्ता भटक गए. फिर वह वहां फंस गए.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कुत्ते का बच्चा दिख रहा है. बर्फ के बीच वह अकेला वहां खड़ा ठंड से कांप रहा है. ये वही कुत्ता, जो पीयूष के साथ गया था. लगभग 72 घंटे से अधिक समय तक बिना भोजन और पानी के वह कुत्ता शव के पास पहरा दे रहा था. इस वीडियो को जो भी देख रहा है. वह भावुक हो जा रहा है. यह दिखा रहा है कि जानवर कितने वफादार होते हैं.
शिकायत मिलने के बाद दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया. पहाड़ियों के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. लगातार बर्फबारी, मुश्किल रास्तों और खराब मौसम के बावजूद पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों और स्थानीय लोगों ने तलाशी जारी रखी. करीब तीन दिन बाद पीयूष का शव कुकरू कांडा पहाड़ी पर एक पेड़ के पास मिला. उसका पालतू कुत्ता उसके पास पहरा दे रहा था. वहीं कुछ देर बाद विकास का शव एक नाले से बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि उस कुत्ते ने वहां कई जंगली जानवरों को भगाने में मदद की होगी, जिससे शव सुरक्षित है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…