Himachal Weather Update News: हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ा, लेकिन 128 सड़कें, 18 ट्रांसफार्मर और 52 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं. मंडी में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं.
हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर
Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. हालांकि, बारिश कम होने के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं. प्रदेश में 128 सड़कें, 18 बिजली ट्रांसफार्मर और 52 पेयजल योजनाएं अब भी प्रभावित हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना है.
बारिश और खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर मंडी और कुल्लू जिलों में देखने को मिल रहा है. मंडी में कुल 52 सड़कें बंद हैं. इनमें अकेले सिराज उपमंडल की 35 सड़कें शामिल हैं. वहीं, कुल्लू में 43 सड़कें अभी भी बंद हैं. सड़कों के बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.
मंडी के सरकाघाट और सुंदरनगर में 15 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हैं. इसके कारण कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है. वहीं, हमीरपुर में पेयजल संकट बना हुआ है. जिले में 46 पेयजल योजनाएं बंद हैं, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 अगस्त को हिमाचल के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने का अनुमान है.
हिमाचल प्रदेश में पूरे राज्य के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का कोई नया राज्यव्यापी आदेश जारी नहीं हुआ है. भारी बारिश का अलर्ट जरूर है, लेकिन छुट्टी का फैसला स्थानीय प्रशासन या संबंधित संस्थान कर सकते हैं. जिसके तहत भारी बारिश के चलते मंडी में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है.
ये भी पढ़ें: Chini Ka Daam: 1 मिलियन टन कच्ची चीनी के इंपोर्ट की मंजूरी, फिर भी बढ़े दाम; जानें अपने शहर का ताजा रेट
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में बड़ा बदलाव हुआ है. नोएल टाटा ने चेयरमैन पद छोड़ दिया…
Mercury in Fairness Cream: अगर आप भी खूबसूरत और गोरी त्वचा चाहते हैं और इसके…
Aaj Ka Love Rashifal 12 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर,…
Himachal Pradesh Paragliding Accident: हिमाचल के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के 26…
RBI के नए नियमों के तहत बिना बैंक अकाउंट के भी NEFT से ₹50,000 भेज…
History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के जगदम्बा नगर में कैंपर सवार 4-6 बदमाशों…