<
Categories: हिमाचल

Paragliding Accident: आसमान में उड़ा था खुशी-खुशी, नीचे आया तो… नोएडा के युवक की पैराग्लाइडिंग में दर्दनाक मौत, पायलट की लापरवाही या कुछ और

Himachal Pradesh Paragliding Accident: हिमाचल के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के 26 साल के शुभम डोबलियाल की मौत हो गई. परिवार के साथ घूमने आए शुभम ने शाम 4:50 बजे उड़ान भरी थी. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है.

Himachal Pradesh Paragliding Accident: हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के 26 साल के युवक शुभम डोबलियाल की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार (10 नवंबर) की शाम को हुआ. शुभम अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने आया था. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

परिवार के साथ घूमने आया था शुभम

जानकारी के अनुसार, शुभम डोबलियाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज-3 सोसायटी का रहने वाला था. वह अपने परिवार के साथ कांगड़ा घूमने आया था. इसी दौरान उसने बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करने का फैसला किया. मंगलवार शाम करीब 4:50 बजे शुभम ने बिलिंग से उड़ान भरी थी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक हादसा हो गया.

बहन ने बताई हादसे की पूरी कहानी

शुभम की बहन ने बीड़ पुलिस थाने में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी अपने भाई के साथ पैराग्लाइडिंग कर रही थी. इसी दौरान उसका भाई शुभम उसके नीचे उड़ान भर रहा था. अचानक पैराग्लाइडर की सीट का लॉक खुल गया और शुभम नीचे की ओर खिसकने लगा. इसके बाद वह घने जंगल में जा गिरा. बहन के अनुसार, काफी देर तक तलाश करने के बाद शुभम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पायलट के खिलाफ FIR दर्ज

शुभम की बहन ने पैराग्लाइडर पायलट विनय कुमार पर लापरवाही और जल्दबाजी में उड़ान भरने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पायलट के खिलाफ बीड़ थाने में लापरवाही के कारण मौत होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

पुलिस कर रही हादसे की जांच

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है. हालांकि, अभी तक हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: बाहुबली बैल ने उठा दी 7 टन की JCB! वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी! खूबसूरती के नाम पर चेहरे पर लगा रहे जहर, किडनी और दिमाग तक को खतरा

Mercury in Fairness Cream: अगर आप भी खूबसूरत और गोरी त्वचा चाहते हैं और इसके…

Last Updated: November 12, 2026 09:38:45 IST

Aaj Ka Love Rashifal 12 Nov 2026: घर आएगा लव पार्टनर, रोमांस में बीतेगा दिन, किन कपल के बीच होगी लड़ाई; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर,…

Last Updated: November 12, 2026 09:38:36 IST

बिना बैंक अकाउंट के भी भेज सकेंगे ₹50,000, RBI ने जारी किए घरेलू मनी ट्रांसफर के नए नियम

RBI के नए नियमों के तहत बिना बैंक अकाउंट के भी NEFT से ₹50,000 भेज…

Last Updated: November 12, 2026 09:21:34 IST

Watch Video: कौन था विजय बाजिया? जिसके पीछे कैंपर लेकर आए 6 बदमाश, फिर फिल्मी स्टाइल में कुल्हाड़ी से किए टुकड़े-टुकड़े

History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के जगदम्बा नगर में कैंपर सवार 4-6 बदमाशों…

Last Updated: November 12, 2026 08:47:12 IST

सेंसेक्स-निफ्टी की आज कैसी रहेगी शुरुआत? GIFT Nifty ने दिए फ्लैट से कमजोर ओपनिंग के संकेत

GIFT Nifty ने शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत दिए हैं. बैंकिंग, ऑटो शेयर,…

Last Updated: November 12, 2026 08:53:33 IST

Watch Video: विधवा क्या होती है? फिर कर दिया गोलियों से छलनी, CCTV में कैद हुए मौत से पहले के वो चंद सेकंड

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में धनतेरस की शाम परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV सामने…

Last Updated: November 12, 2026 08:11:54 IST