History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के जगदम्बा नगर में कैंपर सवार 4-6 बदमाशों ने फॉर्च्यूनर का पीछा कर हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की गाड़ी रोकी और कुल्हाड़ी से घेरकर हत्या कर दी.
History Sheeter Vijay Bajia Murder Case
History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: राजधानी जयपुर में बदमाशों ने एक बार फिर सरेराह खूनी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. करधनी थाना इलाके के जगदम्बा नगर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की घेरकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.
बताया जा रहा है कि विजय बाजिया फॉर्च्यूनर गाड़ी से जोबनेर की तरफ से जयपुर आ रहा था. इसी दौरान कैंपर गाड़ी में सवार 4 से 6 बदमाश उसका पीछा करने लगे. बदमाशों से बचने के लिए विजय ने गाड़ी को कॉलोनियों की तरफ दौड़ा दिया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट के पास जगदम्बा नगर ए में बदमाशों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोक दिया. इसके बाद हमलावरों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया.
🚨 जयपुर में गैंगवार! हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया पर बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, विजय बाजिया जोबनेर से फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जयपुर आ रहा था। इसी दौरान कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए 4 से 6 बदमाशों ने उसकी गाड़ी के आगे कैंपर लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर विजय पर पत्थरों और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का लाइव वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने जयपुर में नाकाबंदी करवाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर भी जोबनेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच जारी है।
— दे भचीड़ (@PropagandaRaid) November 11, 2026
विजय जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. बदमाशों ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पहले सामने आई सूचना में बदमाशों की ओर से सरियों और डंडों से हमला करने की बात भी सामने आई थी, लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार विजय पर कुल्हाड़ी से ही वार किए गए. हमले में गंभीर चोटें लगने से उसकी जान चली गई. विजय जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था.
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि हमलावरों को विजय के जयपुर आने की जानकारी थी और उन्होंने पहले से उसकी रेकी कर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि हमलावर विजय का पीछा कहां से कर रहे थे और उन्होंने किस तरह उसे जगदम्बा नगर में घेरने की योजना बनाई. हालांकि हत्या की असली वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: अफेयर का राज खुलने का डर बना हत्या की वजह! विवाहित महिला और किशोर प्रेमी ने छात्र को उतारा मौत के घाट
घटना की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए और शव को कांवटिया अस्पताल भिजवाया. वारदात की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन में पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की गाड़ी और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके.
ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: ट्रॉली के पीछे से अचानक निकली क्रेटा, सामने से आ रही स्कॉर्पियो-N से भिड़ी; देखें वीडियो
GIFT Nifty ने शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत दिए हैं. बैंकिंग, ऑटो शेयर,…
Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में धनतेरस की शाम परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV सामने…
Kareena Kapoor Controversy: दिवाली लुक में करीना कपूर के 30 कैरेट पन्ने के पेंडेंट पर…
Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स…
Petrol Diesel Price Today: 12 नवंबर को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…
Delhi-NCR Weather 12 November 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की ठंडक और धुंध रहेगी, जबकि…