Kullu Weather: बताया जा रहा है कि शिमला में अधिकतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया, जो पिछले लगभग 11 से 12 सालों में अप्रैल महीने का सबसे कम दिन का तापमान है
Kullu Weather update 11 April 2026: कुल्लू में भूस्खलन तो शिमला में टूटा 26 साल का रिकॉर्ड
Kullu Weather: पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) फिलहाल एक्टिव है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हैं. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को राजधानी शिमला और सोलन के अलावा मंडी और कांगड़ा जैसे मैदानी और मध्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा. वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और कांगड़ा में शनिवार को भी बरसात का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट है तो मैदानी इलाकों में शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को निचले जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा रविवार (12 अप्रैल, 2026) को भी मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी, लेकिन अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इसके बाद यानी सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने की ओर बढ़ेगी. धीरे-धीरे स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई गई है, इसके बाद गर्मी में इजाफा होने की शुरुआत हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में तापमान में भारी गिरावट आई है. शिमला की बात करें तो 46 साल बाद अप्रैल की सबसे ठंडी रात रही और यहां तापमान गिरकर 3.6°C दर्ज हुआ.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में तापमान में काफ़ी गिरावट आई है.
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के बीच अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में ही रोहतांग, लाहौल-स्पीति और भरमौर-पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जो अब भी जारी है. उधर, राजधानी शिमला, मंडी और धर्मशाला की बात करें तो पिछले कई दिनों से यहां पर निचले इलाकों में तेज बारिश हुई है. लगातार बारिश और बर्फबारी के चले ही किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. बर्फबारी का ही असर है कि राजधानी शिमला और मनाली में भी रात का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है.
मौसम में आए बदलाव के चलते भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुई. इसके बाद कुल्लू के बंदरोल में एक होटल का हिस्सा गिर गया. राजधानी शिमला और कुल्लू में कुछ स्कूल और मकानों पर खतरा मंडरा रहा है. सतर्कता बरतते हुए प्रशासन ने अटल टनल के लिए साधारण गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी है. ऐसे में लोगों को दिक्कत आ रही है,लेकिन प्रशासन पिछले हादसों से सबक लेते हुए यह करने के लिए मजबूर है.
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…
Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांचों में…
Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़…
Bhagalpur LPG Cylinder Crisis: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि…
Shahrukh Ranveer Video: हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे मुंबई के मशहूर बिज़नेसमैन और BJP…