<
Categories: हरियाणा

Watch Video: विधवा क्या होती है? फिर कर दिया गोलियों से छलनी, CCTV में कैद हुए मौत से पहले के वो चंद सेकंड

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में धनतेरस की शाम परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV सामने आया. आरोपी मोनू ने पार्किंग के बहाने नीचे बुलाकर बेटे के सामने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, फिर हैप्पी दिवाली कहकर भाग गया.

Faridabad Murder Case: हरियाणा के फरीदाबाद में धनतेरस की शाम हुई परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV फुटेज सामने आ गया है. वीडियो में हत्या से पहले और बाद का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है. इस फुटेज के सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. घटना सेक्टर 21-C की बताई जा रही है.

पार्किंग के बहाने नीचे बुलाया

आरोप है कि आरोपी मोनू शर्मा ने पहले पार्किंग का बहाना बनाकर परमजीत को उनके फ्लैट से नीचे बुलाया. पहले वीडियो में मोनू परमजीत को आवाज लगाकर नीचे बुलाता दिखाई देता है. परमजीत अपने बेटे के साथ पार्किंग एरिया में पहुंचते हैं. इसके बाद मोनू उनसे पूछता है – ‘विधवा क्या होती है, आप जानते हो?’ इस पर परमजीत पूछते हैं कि भाईसाहब क्या हो गया? मोनू कहता है कि आज आपने मुझे तीन लोगों से पिटवा दिया. परमजीत हाथ जोड़कर अपनी बात समझाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कराया.

बेटे को भी आगे आने का इशारा किया

दोनों के बीच बातचीत चलती रहती है. परमजीत बार-बार मोनू से उसकी बात बताने को कहते हैं, लेकिन वह बात करने से इनकार करता रहता है. वीडियो में परमजीत का बेटा भी बीच में कुछ बोलने की कोशिश करता है, लेकिन परमजीत उसे रोक देते हैं. इसी दौरान मोनू उनके बेटे को हाथ से आगे आने का इशारा करता है और कहता है – ‘तू भी आगे आ.’ इसके बाद वह परमजीत से कहता है – ‘परमात्मा को जानता है तू.’ आरोप है कि इसी बातचीत के दौरान मोनू अपनी जेब से पिस्टल निकालता है और परमजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है. गोली चलने के बाद उनका बेटा वहां से भागकर अपनी जान बचाता है.

मेन गेट पर भी की फायरिंग

तीसरे वीडियो में सोसायटी का मेन गेट दिखाई देता है. फुटेज के मुताबिक, परमजीत मदद मांगने के लिए गेट की ओर पहुंचते हैं. इसी दौरान पीछे से मोनू वहां आता है. परमजीत उसका गिरेबान पकड़कर उसे नीचे गिरा देते हैं. तभी परमजीत की मां भी मौके पर पहुंचती हैं और अपनी बहू को आवाज लगाती हैं. इसी बीच आरोपी फिर परमजीत पर चार गोलियां चलाता दिखाई देता है. फायरिंग के बाद आरोपी गाली देते हुए ‘हैप्पी दिवाली’ कहता है और वहां से फरार हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: ट्रॉली के पीछे से अचानक निकली क्रेटा, सामने से आ रही स्कॉर्पियो-N से भिड़ी; देखें वीडियो

CCTV में कैद हुआ हत्या का घटनाक्रम

तीन वीडियो में कैद घटनाक्रम से पता चलता है कि आरोपी ने पहले परमजीत को बातचीत के बहाने नीचे बुलाया और फिर उन पर हमला किया. इस वारदात में परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने किया इनकार… फिर घर के बाहर ही कर दिया ऐसा कांड; सुन थर्रा जाएंगे आप

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स…

Last Updated: November 12, 2026 07:30:35 IST

Petrol Diesel Price Today: आज महंगा हुआ पेट्रोल या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Today: 12 नवंबर को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 12, 2026 07:09:07 IST

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक या अभी बाकी है इंतजार? मौसम का ताजा हाल

Delhi-NCR Weather 12 November 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की ठंडक और धुंध रहेगी, जबकि…

Last Updated: November 12, 2026 06:25:34 IST

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST