वेतन में बढ़ोतरी के बाद सीएम सुक्खू को अब हर महीने 1.15 लाख रुपये मिलेंगे। पहले उनका वेतन 95000 रुपये था। कैबिनेट मंत्रियों का वेतन 80 हजार से बढ़ाकर 95 हजार कर दिया गया है।
India News (इंडिया न्यूज)Sukhvinder Singh Sukhu: करीब एक महीने पहले हिमाचल की सुखू सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। राज्य का खर्च चलाने के लिए उसने मंदिरों के दरवाजे खटखटाए थे। लेकिन आज उसी हिमाचल में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन–भत्तों में भारी बढ़ोतरी की गई है। इसमें 24 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। दरअसल, सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में इससे संबंधित तीन संशोधन विधेयक पारित किए। इसके बाद सीएम, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन–भत्तों में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि बिजली, पानी और टेलीफोन के लिए जो भत्ते दिए जा रहे थे, उन्हें खत्म कर दिया गया है। वेतन–भत्तों में बढ़ोतरी के बाद हिमाचल सरकार पर 24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि हिमाचल सरकार के पास बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन विधायकों और मंत्रियों के वेतन बढ़ाने के लिए पैसे हैं? रमजान के महीने में शाहरुख खान की दारू का दुनिया भर में बजा डंका, मिला नंबर वन का टैग, बोले– बहुत खुशी… महंगाई को देखते हुए यह जरूरी था– सीएम सुक्खू बजट सत्र के आखिरी दिन संशोधन विधेयक पेश करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महंगाई को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन में संशोधन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, विधायकों, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के वेतन, भत्ते और पेंशन को नियंत्रित करने वाले प्रावधानों में संशोधन करना जरूरी था। इनके वेतन ढांचे में आखिरी बार 2016 में संशोधन किया गया था। कोरोना महामारी के दौरान इनके वेतन में करीब 30 फीसदी की कटौती की गई थी। सीएम–विधायकों के वेतन में कितनी होगी बढ़ोतरी? वेतन में बढ़ोतरी के बाद सीएम सुक्खू को अब हर महीने 1.15 लाख रुपये मिलेंगे। पहले उनका वेतन 95000 रुपये था। कैबिनेट मंत्रियों का वेतन 80 हजार से बढ़ाकर 95 हजार कर दिया गया है। विधायकों का वेतन 50 हजार से बढ़कर 70 हजार हो गया है। बिजली, पानी और टेलीफोन समेत अन्य चीजों के लिए जो 20 हजार भत्ते दिए जा रहे थे, उन्हें खत्म कर दिया गया है। संबंधित खबरें गुरुग्राम में आग से चंद मिनटों में 200 झुग्गियां हुई खाक, कोई जानी नुकसान तो नहीं, जुटाई जा रही जानकारी
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…