<
Categories: Uncategorized

15 साल से चल रहे विवाद का हो गया निपटारा, जमींदोज होगी पूरी संजौली मस्जिद, कोर्ट ने सुनाया बुलडोजर का फरमान

15 साल से चल रहे विवाद पर अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि वक्फ बोर्ड का जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। माना जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम जल्द ही मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर सकता है।

India News (इंडिया न्यूज) Sanjauli Masjid Case: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद पूरी तरह से अवैध है और मस्जिद की चारों इमारतों को गिराया जाएगा। शिमला नगर निगम की कमिश्नर कोर्ट ने अंतिम फैसला सुनाते हुए पूरी मस्जिद को अवैध करार दिया है और सभी मंजिलों को गिराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने संजौली की मस्जिद को ‘अवैध ढांचा’ करार दिया है। 15 साल से चल रहे विवाद पर अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि वक्फ बोर्ड का जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। माना जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम जल्द ही मस्जिद पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर सकता है। ‘मेरी बातें ठेस पहुंचाने…’ Vijay Deverakonda ने मांगी आदिवासियों से माफी, FIR दर्ज होने के बाद एक्टर ने दी सफाई, जानें क्या है मामला? पूरी मस्जिद गिराने का आदेश नगर निगम (एमसी) कोर्ट ने इस मस्जिद के पूरे ढांचे को अवैध करार दिया है और इसे गिराने का आदेश दिया है। एमसी कोर्ट ने साफ कहा है कि मस्जिद का निर्माण बिना किसी वैध अनुमति, एनओसी और स्वीकृत नक्शे के किया गया था। निगम कोर्ट ने सुनाया अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के अनुसार मस्जिद का भूतल और प्रथम तल भी अब अवैध माना गया है, जबकि इससे पहले 5 अक्टूबर 2024 को द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल को गिराने का आदेश जारी किया जा चुका था। स्थानीय लोगों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता जगत पाल ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट के निर्देश के तहत नगर निगम आयुक्त को छह सप्ताह के भीतर मामले का निपटारा करना था और आज का निर्णय उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के वकील दस्तावेज पेश नहीं कर पाए कोर्ट ने यह भी माना है कि हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड पिछले 15 सालों में यह साबित नहीं कर पाया है कि विवादित जमीन पर उसका कोई मालिकाना हक है। इतना ही नहीं बोर्ड ने नगर निगम से टैक्स की एनओसी भी नहीं ली और न ही कोर्ट में कोई वैध दस्तावेज पेश किए गए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पुराने ढांचे को भी बिना अनुमति के गिराया गया। इसके बाद इस जमीन पर अवैध रूप से नया निर्माण किया गया, जो नगर निगम अधिनियम की धाराओं का खुला उल्लंघन है। संबंधित खबरें आपको बता दें कि शिमला के ढली इलाके में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने इकट्ठा होकर संजौली इलाके में एक मस्जिद के अवैध निर्माण का विरोध किया था। इस मामले को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। जिस मंगल ग्रह को इंसान बनाना चाहता है अपना बसेरा, उस पर कुछ ही सालों में मचेगी तबाही! बेबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सुन कांप जाएगी आत्मा

Share
Published by

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST