<

आधी रात को आग का तांडव! जसवंतनगर में खाली प्लॉट बना ‘धधकती भट्टी’, बाल-बाल बचे आसपास के दर्जनों घर

Major Fire Incident in UP: आग की तेज लपटों से आसपास के रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों में भी दहशत फैल गई. यदि समय रहते आग पर काबू न पाते तो ये आस-पास के घरों को भी चपेट में ले सकती थी. जानें जसवंतपुर के रामलीला तिराहे पर ऐसा क्या हुआ?

Major Fire Incident in UP: जसवंतनगर नगर के व्यस्त क्षेत्र रामलीला तिराहे के पास मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मैरिज होम के सामने स्थित खाली प्लॉट में अचानक भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

नगर पालिका की टीम हुई अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पालिका परिषद को अवगत कराया. सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई. टीम में शामिल लाल कुमार, सुरजीत सिंह और सोनू उस्मानी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मोर्चा संभाला. मोहल्ले के लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

आग से हो सकता था बड़ा नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बहुत तेजी से फैल रही थी और अगर समय रहते उस पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी. कई मकान बेहद नजदीक होने के कारण बड़ा नुकसान होने की आशंका बनी हुई थी.

बाल-बाल बचे लोग

गनीमत यह रही कि नगर पालिका टीम की तत्परता और स्थानीय लोगों की सजगता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका टीम की सराहना करते हुए कहा कि यदि टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो यह हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था. 

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST