जल्द झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. अगर आप या आपके घर में कोई 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट चेक करना चाहता है, तो आइए जानते हैं कि आप रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?
JAC Jharkhand Board 12 Result 2026
JAC Jharkhand Board 12 Result 2026: झारखंड में 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र बेसब्री से से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. आज 12वीं के रिजल्ट की घोषणा होने वाली है. इसको देखते हुए छात्र उत्सुक और चिंतित दोनों ही हैं. हालांकि अब तक झारखंड बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने के समय के बारे में घोषणा नहीं की है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेएसी की दो आधिकारिक साइट्स हैं, जिनमें jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in हैं. रिजल्ट जारी किए जाने के बाद साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल कोड और रोल नंबर के बारे में पता होना चाहिए.
अगर कोई छात्र या छात्रा एक रिजल्ट में फेल हो जाता है, तो उन्हें पूरक परीक्षा या अतिरिक्त परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है. इससे उनका साल बी बर्बाद नहीं होता और रिजल्ट में सुधार का भी मौका मिल जाता है. अगर कोई अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वो छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दोबारा नंबर काउंटिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: NEET UG Admit Card 2026: जारी हो गया NEET UG का एडमिट कार्ड, neet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…