<

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में उठा धुंआ, लखनऊ में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी.

Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर, जो लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था, तकनीकी खराबी की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. ये पूरी जानकारी केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय से सामने आई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ला मार्टिनियर ग्राउंड से अमौसी एयरपोर्ट की हवाई दूरी सिर्फ 11-12 किलोमीटर है. इसलिए हेलीकॉप्टर ज्यादा दूर नहीं जा पाया था. इमरजेंसी लैंडिंग सफल रही. सबसे सुखद बात ये रही कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उनके साथ मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. किसी को कोई चोट नहीं आई.

उपमुख्यमंत्री के कार्यालय ने की पुष्टि

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय ने इस घटना की पुष्टि की है. हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी कोई समस्या न आए. पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. सबकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आई. जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अब कौशाम्बी जाने के लिए अपने पहले हेलीकॉप्टर की बजाय दूसरे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे. केशव मौर्य अब दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हो गए हैं. उनके यात्रा कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया है.

पहले भी हो चुकी हैं इमरजेंसी लैंडिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई हो. इससे पहले भी कई बार इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है.

  • 28 फरवरी 2022: चुनावी सभा में जाते समय ईंधन की कमी के कारण कुशीनगर में मैदान में हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा.
  • 14 फरवरी 2019: आजमगढ़ दौरे पर जाते समय उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आने पर लखनऊ में ही सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
  • 30 मार्च 2018: आजमगढ़ से लखनऊ लौटते समय रायबरेली के फुरसतगंज में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. 

UP Election: मिशन 2027 में जुटे CM योगी, मेरठ में आरएसएस नेताओं के साथ बैठक, आखिर किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

UP Election 2027: यूपी चुनाव लड़ने के क्या नियम हैं, चुनाव आयोग ने अब क्या बदलाव किए हैं? योग्यता से लेकर उम्र तक जानें सब कुछ

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST