<

Maruti Suzuki Alto 800 Vs Hyundai Santro कौन है बेस्ट फैमिली कार? फीचर्स और माइलेज में क्या है ज्यादा किफायती

अगर आप छोटी हैचबैक कार लेना चाहते हैं तो दोनों में से किसी को भी घर ला सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारें किस अंतर के साथ आती हैं.

Best Hatchback Cars: भारत में आज से ही नहीं, बल्कि छोटी और बजट में फिट बैठने वाली हैचबैक कारों की मांग हमेशा से बहुत ज्यादा रही है. खासकर यह कारें मिडल क्लास फैमिली के लोगों को ज्यादा आकर्षित करती है. फैमिली कार लेने वाले लोगों के लिए मारुति सुजुकी अल्टो 800 और हुंडई की सेंट्रो कार काफी सटीक बैठती है.  एक्सपर्ट्स के मुताबिक Maruti Suzuki Alto 800 और Hyundai Santro ये दोनों कारें अपनी किफायती कीमत, दमदार इंजन और बेहतरीन कंफर्ट के कारण लाखों परिवारों की पहली पसंद रही हैं.

अगर आप छोटी हैचबैक कार लेना चाहते हैं तो दोनों में से किसी को भी घर ला सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारें किस अंतर के साथ आती हैं. 

फीचर्स में क्या है अंतर?

Alto 800 में आपको ABS के साथ-साथ EBD और ड्राइवर साइड एयरबैग्स मिलते हैं. इसके साथ ही आपको इस कार में ड्यूल टोन इंटीरियर और फ्रंट पावर विंडो मिलती है. इसके VXI+ वैरिएंट में आपको 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने के साथ ही साथ ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी मिलता है. वहीं, Hyundai Santro में आपको रियर पार्किंग सेंसर्स मिलने के अलावा रियर कैमरा और पैसेंजर साइड एयरबैग्स भी दिए जाते हैं. इसके साथ ही इस कार में आपको Apple CarPlay/Android Auto, USB के साथ ही ब्लूटूथ की भी कनेक्टिविटी दी जाती है. 

माइलेज में कौन किससे आगे?

माइलेज की बात करें तो Alto 800 में आपको 22.05 kmpl की माइलेज मिलती है. हालांकि, यह आपकी ड्राइविंग पर निर्भर करता है आप इससे ज्यादा की भी माइलेज ले सकते हैं. वहीं, इसके सीएनजी वैरिएंट में आपको 31.59 kmpl की माइलेज मिल सकती है. वहीं, Santro में आपको 20.15 से लेकर 20.18 kmpl की माइलेज मिलती है. वहीं, सीएनजी वैरिएंट में आपको 30.24 km/kg की माइलेज मिल सकती है. 

कीमत में कौन ज्यादा किफायती

Alto 800 आपको 3.69 लाख की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत में मिलती है. हालांकि, इसके अपर वैरिएंट्स की कीमत 5 लाख के आसपास है. वहीं, Santro आपको 4.9 लाख से लेकर 6.42 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST