<

Madhya Pradesh: क्रूरता की सारे हदें पार! पहले बाल मुंडवाया फिर चढ़ बैठा पति, नहीं देख पाएंगे पूरा वीडियो…

Madhya Pradesh, Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. वहां एक महिला के साथ इतना बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया गया, जिसने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया.

Madhya Pradesh, Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. वहां एक महिला के साथ इतना बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया गया, जिसने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. महिला के बाल मुड़वाकर उसके ऊपर अत्याचार किया जा रहा है, जिसमें उसका पति भी शामिल है. 

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला को यह सजा किसी और युवक के साथ भागने के आरोप में ग्रामीण व उसके पति ने दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला झाबुआ जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र के बालावास का है. महिला के अपने तथाकथित प्रेमी के साथ भागने की सजा के तौर पर पति और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर महिला को सरेआम अपमानित किया. 

वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि महिला का पहले बाल मुंडवाया जाता है, उसके बाद उसका पति कंधे पर बैठ जाता है और उसको गांव में लेकर घुमाता है. इस दौरान महिला के ऊपर लोग लात-घूंसे भी बरसाते हैं. यह वीडियो इतना जघन्य है कि देखकर हर कोई सिहर उठेगा. इस दृश्य को देख रहे वहां उपस्थित लोगों में से किसी ने रोकने या बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की. सब लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे.

पुलिस ने किया हस्तक्षेप

घटना के वायरल होने के बाद इस मामले ने टूल पकड़ लिया. जब पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया. महिला से किए गए अमानवीय कृत्य को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) समेत अन्य में केस दर्ज किया. चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST