अक्षय और विद्या की साल 2007 में रिलीज भूल भुलैया आज तक लोगों को बेहद पसंद आती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसी मूवी की वजह से अक्षय के बेटे आरव ने 6 साल तक विद्या बालन से बातचीत नहीं की थी. अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला से पहले अक्षय कुमार ने ये दिलचस्प किस्सा शेयर किया और बताया कि उनके बेटे आरव विद्या से मिलना पसंद नहीं करते थे.
विद्या बालन से दूर क्यों भागते थे अक्षय कुमार के बेटे आरव? 'भूलभुलैया' मूवी से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. एक मीडिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है जो उनकी साल 2007 में रिलीज मूवी भूल भुलैया से जुड़ा है. अक्षय कुमार ने बताया कि भूल भुलैया देखने के बाद उनका 6 साल का बेटा काफी डर गया था, इसलिए वो विद्या बालन से मिलने और बात करने के लिए साफ मना कर देता था.
मीडिया के साथ उन दिनों के किस्से शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार बताते हैं कि विद्या बालन से बातचीत करने और मिलवाने के लिए आरव को काफी मनाना पड़ा. वो विद्या से बातचीत तो छोड़ो, मिलने के लिए भी तैयार नहीं था. भूत बंगला की रिलीज से पहले खिलाड़ी ने इस टॉपिक पर आरव से डिस्कस भी किया. हालांकि उस समय आरव टीनेज में थे और विद्या बालन की एपीयरेंस से घबराते थे. करीब 6 साल तक विद्या को देखकर आरव यही समझते थे कि सामने मंजुलिका खड़ी हैं ना कि विद्या.
भूल भुलैया में विद्या बालन के मंजुलिका के रोल का आज तक काफी सराहना मिलती है. मूवी में विद्या की इतनी रियलिस्टिक एक्टिंग थी कि इसने लोगों के जहन पर गहरा असर छोड़ा था. इसी कड़ी अक्षय के बेटे आरव भी शामिल हैं. अक्षय ने बताया कि कैसे जब विद्या बालन घर आती थी वो आरव को विद्या से मिलने के लिए मनाते थे कि ‘बेटा वो बहुत अच्छी हैं’. लेकिन आरव अपने पिता की बातों से बिल्कुल सेटिस्फाई नहीं हुए और विद्या से मिलने के लिए साफ मना कर देते. आरव कहते थे कि ‘पापा मैं उनसे नहीं मिलना चाहता, उन्हें चोट लग गई है.’
जानकारी के लिए बता दें कि ‘भूल भुलैया’ एक साइकलोजिकल थ्रिलर थी, जिसमें विद्या बालन ने अवनी का किरदार निभाया. मूवी में दिखाया जाता है कि कैसे अवनी पर हवेली में भटकने वाली आत्मा हावी रहती थी, लेकिन कहानी के आगे बढ़ने पर पता चलता है कि अवनी डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर से ग्रस्त थी. इस मूवी में अक्षय कुमार के रोल ने कहानी को साइंटिफिक मोड देने का काम किया.
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला भी 16 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज होने वाली है. एकता कपूर और प्रियदर्शन के निर्देशन में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी भी अहम भूमिका निभा रहे थे. इस फिल्म के गाने भी फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…