MP News: एक 65 वर्षिय पुजारी ने सोते वक्त युवती के मुंह में कपड़ा ठूसा और दुष्कर्म किया, युवती ने अपने भाई और मां को घटना के बारे में बताया.
Accused priest
MP News: ग्वालियर देहात करहिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षिय पीड़िता 4 दिसंबर 2025 की रात घर पर थी. तभी उसी गांव में रहने वाला सिद्धेश्वर मंदिर का 65 साल का बुजुर्ग पुजारी, जिसका नाम हरिराम है, घर में घुस आता है और कमरे में सो रही 18 वर्षिय युवती के पास जाकर लेट जाता है और फिर उसके साथ गलत हरकत करने लगता है. पहले मूंह में कपड़ा ठूंसता है फिर तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता है और भाग निकलता है.
18 वर्षिय युवती घर में सो रही थी, तबी मंदिर का पूजारी जाता है उसके पास बैठता है, गलत हरकत करता है और फिर विरोध करने पर उसके मूंह में कपड़ा ठूस कर डराता-धमकाता है और दुष्कर्म को अंजाम देता है.
पुजारी का नाम हरिराम है, जिसकी उम्र 65 साल है. पीड़िता के भैया भाभी डबरा किसी काम से जाते हैं इसी बीच पुजारी घटना को अंजाम देता है. घर पर सिर्फ मानसिक रूप से बीमार पीड़िता की मां मौजूद रहती है. जिन्हें इसकी भनक तक नहीं लगती.
पुजारी ने सोते वक्त युवती के मुंह में ठूसा कपड़ा किया दुष्कर्म..युवती ने अपने भाई और मां को घटना के बारे में बताया..
भैया-भाभी के घर वापस आने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया. उसके बाद मां और भैया ग्रामीणों के साथ सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचे. जहां दुष्कर्म करने वाले पुजारी को पकड़ लिया गया. दुष्कर्म करने वाले पुजारी को पीड़िता की मां -भाई और ग्रामीणों ने पकड़ा,
जब मंदिर में मौजूद दूसरे पुजारी को इस बात का पता चला तो उसने आरोपी पुजारी को जमीन पर पटक कर मारपीट की. उसके बाद उससे पूछा गया कि उसने यह कांड किया है या नहीं. तब जा कर आरोपी पुजारी हरिराम ने अपना जुर्म को कबूल किया. मारपीट और जुर्म कबूल करने का वीडियो आया सामने..पुलिस ने आरोपी पूजारी को किया गिरफ्तार..
इस पूरी घटना की शिकायत पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर की है. महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म का जीरो मामला दर्ज कर संबंधित थाना करहिया थाना पुलिस को केस डायरी भेज दी है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है. और आरोपी को जेल भेजन के काम में जुटी हुई है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…