Vicky-Katrina Son: कैटरीना–विक्की स्टार कीड के नाम विहान को लेकर चर्चा क्यों है. कपल के बेटे का उरी फिल्म से क्या कनेक्शन है, लोग क्यों जोड़ रहे हैं विहान का नाम. जानें सबकुछ
VickyKatrina Son
Vicky-Katrina Son: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने बटे का नामकरण कर दिया है. नामकरण होने के बाद बेटे के नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कपल ने बेटे का नाम विहान रखा है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने (विक्की-कटरीना) नें इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. इसके बाद से ही फैंस से लेकर सितारों तक सबने बधाई देना शुरु कर दिया है. सभी अपने अपने माध्यम से पोस्ट और कंमेंट्स कर रहे हैं.
लेकिन चर्चा का विषय अभी बाकी है, इस नाम का ज्यादा चर्चा होने का मुख्य कारण उनकी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ है.
क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल के बेटे के नाम उनकी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से जुड़ा हुआ है. कपल के बेटे का नाम ‘विहान’ ने इंटरनेट का ध्यान खींचा क्योंकि यह विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में उनके किरदार से जुड़ा हुआ है. विक्की ने आदित्य धर की 2019 में रिलीज हुई फिल्म में मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था. जिसकी वजह से यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
विहान कनेक्शन का जिक्र ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर ने भी किया है. उन्होंनें कपल के बेटे के नामकरण के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट पर कमेंट किया है. कमेंट में लिखा, ‘विक्की-कटरीना को बहुत-बहुत बधाई. मेरे विक्कू मेजर विहान शेरगिल के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने से लेकर अब नन्हे विहान को अपनी बाहों में थामने तक, जीवन का चक्र सचमुच पूरा हो गया है. ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद’.
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी. इसके बाद पिछले साल सितंबर में कटरीना कैफ ने अपनी गर्भवती होने की घोषणा की थी. और 7 नवंबर को कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया, जिसके बारे में कपल ने सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी साझा की थी. अब 7 जनवरी को कपल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटे के नामकरण की जानकारी दी है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…