Katni News: कटनी में तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नहर में जा गिरी. एंबुलेंस जबलपुर से बहोरीबंद होते हुए कटनी जिले के कौड़ियां गांव जा रही थी. एंबुलेंस में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे. तेज गति और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ.
कटनी एंबुलेंस एक्सीडेंट
MP News: कटनी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार शासकीय एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम डुर्सरा का है, करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नहर में जा गिरी.
बताया जा रहा है कि यह एंबुलेंस जबलपुर मेडिकल से संबंधित थी. चालक इस वाहन को जबलपुर से बहोरीबंद होते हुए कटनी जिले के कौड़ियां गांव ले जा रहा था, जहां उसे अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होना था. एंबुलेंस में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे. तेज गति और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी को मामूली चोटें आई हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना ने सरकारी एंबुलेंस के निजी उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, वाहन को करीब 100 किलोमीटर से अधिक दूरी तक निजी कार्यक्रम के लिए ले जाया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है.
मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और प्रशासन द्वारा जांच की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की पोल खोल दी है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…
हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…