नकाबपोश बदमाश ने औरंगाबाद के केटरर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. ये घटना तब हुई जब केटरर सूरज बुकिंग के सिलसिले में घर से निकले थे. घायल ने मजदूरी के पुराने विवाद के चलते जान-पहचान वालों पर ही हमले की आशंका जताई है. जानें क्या है पूरा मामला-
नगर थाना क्षेत्र के महुआ शहीद मुहल्ले में शुक्रवार को अज्ञात बदमाश द्वारा एक कैटरर्स को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. जब तक आसपास के लोग समझौते तबतक चाकू मारने वाला फरार हो गया. घायल कैटरर्स की पहचान मुहल्ले के ही 40 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गई है. आनन फानन में परिजनों के द्वारा सूरज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है.
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज ने बताया कि वह मांगलिक कार्यों में कैटरर्स का काम करता है और आज उसकी एक बुकिंग रतनुआ गांव ने थी. उसी बुकिंग के सिलसिले में वह घर से निकलकर दलित बस्ती की तरफ प्लेटियर्स के इंतजाम के लिए निकला था और यूजर के संदर्भ में अपने मामा से बात कर रहा था. तभी बस्ती के समीप अचानक गमछे से मुंह बांधे एक युवक आया और उसे चाकू मारकर भाग निकला.
सूरज ने बताया कि चाकू मारने वाले का मुंह ढका हुआ था जिसके कारण वह उसे पहचान नहीं पाया. उसने आशंका व्यक्त की है कि चाकूबाजी की घटना में उसके ही किसी खास व्यक्ति का हाथ होगा. क्योंकि लग्न के दौरान काम करने वाले कुछ लोगों की मजदूरी बाकी थी.जिसको लेकर उन्हें धमकी भी दी जा रही थी. आशंका है कि इस घटना में उन्हीं में से कोई होगा.
फिलहाल घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई. थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. घायल का फर्द बयान के लिए दारोगा चंदन दास को सदर अस्पताल भेजा गया है. फर्द बयान के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेंगे और घटना को अंजाम देने वाले को शीघ्र ही दबोच लिया जायेगा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…