<

Bhind Crime: महिला का था देवर से अवैध संबंध, व्हाट्सएप से करते थे ये काम, फिर सड़क पर रुकवाई पति की बाइक और झुकते ही प्रेमी ने…

Bhind Murder News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या प्रेमी से करवा दी. हैरान करने वाली बात यह है कि कहीं जाने के दौरान पत्नी ने जानबुझकर अपना बैग गिराया, फिर अपने और अपनी बच्ची के सामने प्रेमी को इशाना कर पति को गोली मरवा दी.

Bhind Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी, जिसके बाद शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी 23 साल की रूबी  ने जिले के अटेर थाना क्षेत्र में आठ अप्रैल को हुई इस घटना को लूट का रंग देने की कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसने सच्चाई बता दी.

पुलिस ने बताया कि रूबी और उसके 21 साल के प्रेमी विशाल विमल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति नीलेश जाटव की हत्या में साथ देने वाले एक अन्य आरोपी राजेश कुशवाह की तलाश जारी है. इस मामले में मृतक की पत्नी ही हत्या की साजिश की मुख्य आरोपी निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया.

पत्नी ने अपने सामने मरवाई पति को गोली

आठ अप्रैल को अटेर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक नीलेश जाटव की उसकी पत्नी व बच्ची के सामने ही अज्ञात लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति व बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर जामना गांव से खरिका लौट रही थी, तभी रास्ते में रिदौली-खरिका मार्ग पर उसका बैग गिर गया.

रूबी ने पुलिस को आगे बताया कि जैसे ही पति ने मोटरसाइकिल रोकी और वह बैग उठाने गई, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसके पति की हत्या कर दी और फरार हो गए. पुलिस ने सूचना पर अटेर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था.

पुलिस ने कैसे किया मामले का खुलासा?

इसके बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, एफएसएल टीम की मदद ली और तकनीकी व भौतिक साक्ष्य जुटाए. जांच के दौरान पत्नी के बयान संदिग्ध पाए गए. इसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हो गया.

पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी रूबी का रिश्ते में देवर विशाल विमल से लगभग सात साल से प्रेम प्रसंग था और दोनों आपस में व्हाट्सएप कॉलिंग और चैटिंग के जरिए लगातार संपर्क में रहते थे. पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

योजना के मुताबिक पति के साथ मोटरसाइकिल पर जाने के दौरान पत्नी ने निर्धारित स्थान पर अपना बैग गिरा दिया और मोटरसाइकिल रुकवाकर बैग उठाने लगी. पुलिस ने बताया कि इस दौरान घात लगाकर बैठे प्रेमी और उसके साथी राजेश कुशवाह ने नीलेश जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी.

12 बोर का देशी कट्टा और खाली कारतूस बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का देशी कट्टा, खाली कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जबकि हत्या में सहयोग करने वाला अन्य आरोपी राजेश कुशवाह अभी फरार है और जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

बता दें कि इससे पहले धार में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और ‘सुपारी’ देकर पति की हत्या करवा दी थी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Silver Price Today 12 April 2026: चांदी की कीमतों में कितना इजाफा? जानें दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today 12 April 2026: शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में चांदी की…

Last Updated: April 12, 2026 11:03:24 IST

Bihar New CM: सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह या चिराग… कौन बनेगा बिहार का सीएम, क्या बेटे को ही मुख्यमंत्री बनवाकर मानेंगे नीतीश?

Bihar CM Name: बिहार की नई सरकार का मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है. वहीं…

Last Updated: April 12, 2026 10:58:43 IST

IPL 2026: 59 रन ठोके… फिर भी बिना आउट हुए छोड़ा मैदान, वैभव सूर्यवंशी के जिगरी दोस्त के साथ क्या हुआ?

Ayush Mhatre Retired Out: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK ने 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे…

Last Updated: April 12, 2026 10:51:27 IST

Delhi Gold Price 12 April: आज दिल्ली में सोना महंगा या सस्ता? जानिए आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट

Delhi Gold Price 12 April: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152990 रुपये प्रति…

Last Updated: April 12, 2026 10:48:34 IST

‘धुरंधर 2’ के आगे सुस्त पड़ी ‘डकैत’, शनिवार के दिन रणवीर सिंह ने मारी बाजी; क्या रही फिल्मों की कमाई?

Box Office: इन दिनों थिएटर्स में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' और…

Last Updated: April 12, 2026 10:43:46 IST

ट्रेन छूटने पर यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन को किया कॉल, 2 घंटे रुकी रही ‘पंजाब मेल एक्सप्रेस’, जाना पड़ा जेल

कोलकाता में रहने वाला एक यात्री प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए…

Last Updated: April 12, 2026 10:32:52 IST