Bhopal Stabbing News: भोपाल से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है. जहां एक स्नूकर क्लब में दो नाबालिगों ने कक्षा 10 के एक छात्र पर बेरहमी से 27 बार चाकू से हमला किया.
भोपाल में दो नाबालिगों ने चाकू से किया हमला
Bhopal Stabbing Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक स्नूकर क्लब के अंदर 10वीं कक्षा के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला किया गया. हैरानी की बात यह है कि इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद लोग दहशत मे हैं.
15 फरवरी की रात को भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में घटी इस भयावह घटना का खुलासा रविवार को तब हुआ जब हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दो 16 वर्षीय आरोपी बिल्कुल शांत तरीके से स्नूकर क्लब में प्रवेश करते हैं और फिर अचानक एक लड़के पर बेरहमी से हमला कर देते हैं. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं.
पुलिस के अनुसार, हमले की क्रूरता के कारण पीड़ित के हाथों पर दस से अधिक गहरे घाव हो गए, क्योंकि उसने खुद को बचाने की कोशिश की थी. उसकी दो उंगलियां पूरी तरह से कट गई और उसके कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई और 16 फरवरी को उसे छुट्टी दे दी गई.
खबरों के अनुसार, पीड़ित गणेश चौक के पास पहली मंजिल पर बने एक पूल क्लब में मैच देखने गया था. तभी दो आरोपी वहां पहुंचे और उससे झगड़ा करने लगे. बताया जा रहा है कि उन्होंने खेल के दौरान उसे गालियां दीं और सबक सिखाने की धमकी दी. जब लड़के ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने पहले उसे मुक्कों से मारा. इसके बाद एक आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर उस पर कई बार चाकू से हमला कर दिया. पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसने अपने बाएं हाथ से बचाव करने की कोशिश की, जिससे उसकी हथेली, उंगलियां और कोहनी के नीचे गंभीर चोटें आईं. हमला इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में उसे काफी खून बहने लगा.
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…
Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…