Live
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > कक्षा 11 की छात्रा के साथ गैंगरेप: वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार

कक्षा 11 की छात्रा के साथ गैंगरेप: वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News: इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठीत की गई है. ताकी आगे इसकी भी जांच की जाए की कोई और भी निशाने पर था या नहीं.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 14, 2026 12:31:28 IST

Mobile Ads 1x1
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदगी, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का माला सामने आया है.
 
इस पूरे मामले में अब भोपाल पुलिस ने सख्त रूख दिखाया है. मामले की गहराई से तहकीकात करने के लिए एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है. यह नई जांच टीम टीटी नगर ACP अंकिता खातरकर के नेतृत्व में काम करेगी, जिसमें महिला थाना प्रभारी और कोहेफिजा थाना प्रभारी समेत कुल चार सदस्यों को शामिल किया गया है.

चार अलग-अलग कारों में रेप

यह घटना फरवरी महीने की शुरुआत में तब सामने आई जब आरोपी ओसफ अली खान ने एक थार कार में नाबालिग लड़की का रेप किया. साथ ही आरोपी के दोस्त ने घटना का वीडियो बनाया था, जिसने वीडियो का इस्तेमाल करके लड़की को ब्लैकमेल किया गया और फिर चार अलग-अलग कारों में उसका कई बार रेप किया गया.
 
पुलिस का कहना है कि ओसाली अली खान (20) ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप किया. जबकि उसके दोस्त मोहम्मद माज खान (23) ने, जो एक जिम का मालिक भी है, ने इस दरिंदगी का वीडियो बनाया. ऐसे उसे ब्लैकमेल किया गया.
 
लड़की ने 2 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पीओसीएसओ), धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया.

1 लाख की धमक

दोनों आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दे कर छात्रा से 1 लाख रुपये की मोटी रकम की डिमांड की. छात्रा डरी-सहमी रही और किसी तरह 40 हजार रुपये उन्हें दिए थे, इसके बावजूद भी आरोपियों की दरिंदगी कम नहीं हुई.

MORE NEWS

Home > राज्य > मध्य प्रदेश > कक्षा 11 की छात्रा के साथ गैंगरेप: वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 14, 2026 12:31:28 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS