<

लड़कियों के साथ होटल के कमरे में मिले कांग्रेस नेता…जीतू पटवारी ने तुरंत लिया सख्त एक्शन, पार्टी ने दिखा दिया बाहर का रास्ता

MP News: गुना जिले के होटल राज पैलेस में कांग्रेस नेता राहुल दांगी सहित तीन युवकों को 3 लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया.

कांग्रेस ने पिछले दिनों गुना के एक होटल में कुछ लड़कियों के साथ पकडे़ गए राजगढ़ जिले के ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी को पार्टी से निष्कासित कर दिया. मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि दांगी पिछले दिनों अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए गए और इस तरह के कार्यों का पार्टी हमेशा विरोध करती है.

उन्होंने कहा, ‘इस तरह के कार्यों का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है.’

होटल में पकड़े गए तीन लोग

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की थी. चूंकि तीनों लड़कियां बालिग थीं और कोई शिकायतकर्ता न होने से पुलिस ने उन्हें तहसील में पेश किया, जहां से जमानत मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि कांग्रेस नेता राहुल दांगी की काफी किरकिरी हुई और उन्हें  से निष्कासित कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला

गुना जिले के चाचौड़ा स्थित एक होटल में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी की तो तो हड़कंप मच गया. शनिवार शाम को छापेमारी करते हुए पुलिस ने मनोहरथाना रोड स्थित होटल राज पैलेस में दबिश दी. पुलिस का कहना है कि करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरों की जांच की. पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया. पुलिस की कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया.

पुलिस के मुताबिक, तीन युवकों को युवतियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया, इनमें ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी भी शामिल हैं. के बाद होटल मैनेजर पर भी केस दर्ज किया गया है. छापेमारी के दौरान कांग्रेस नेता ने खुद को पाक साफ बताते हुए सभी आरोपों को खारिज किया, कांग्रेसी नेता ने बताया कि वे सिर्फ चाय पीने के लिए होटल में रुके थे.

राहुल दांगी ने आरोपों को बताया निराधार

राहुल दांगी ने पुलिस के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल पर रुके थे. दांगी के मुताबिक, होटल में उस समय हंगामा हुआ और पुलिस उन्हें भी अपने साथ ले गई. उन्होंने खुद को मामले में गलत तरीके से शामिल किए जाने का दावा किया है. 

वहीं, युवतियों की ओर से शिकायत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों और होटल मैनेजर के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की. सभी आरोपियों को तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई. राहुल दांगी को भी जमानत मिल गई है. हालांकि इस मामले में कांग्रेसी नेता का नाम सामने आने के बाद पार्टी की फजीहत हो रही थी. इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने दागी नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST