<

‘सैमसंग से सामान खरीदा तो पछताओगे!’ TV रिपेयर न होने पर फूटा ग्राहक का गुस्सा, सोशल मीडिया पर दे डाली चेतावनी!

Samsung After Sale Service Review: सैमसंग टीवी रिपेयरिंग में हो रही देरी और खराब कस्टमर सर्विस से भड़के ग्राहक ने X पर अपनी भड़ास निकाली और कंज्यूमर कोर्ट जाने की चेतावनी दी. पढ़ें पूरी खबर.

Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदते वक्त ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की उम्मीद होती है. हालांकि, अगर आप सोशल मीडिया पर लोगों के अनुभव पढ़ेंगे तो माजरा कुछ और ही समझ में आता है. सैमसंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आ रही शिकायतें यह इशारा कर रही हैं कि कंपनी के प्रोडक्ट के साथ साथ कस्टमर सर्विस से लोग अब परेशान होने लगे हैं. 

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Samsung TV को लेकर एक ऐसी ही शिकायत सामने आई है, जहां एक यूजर ने खराब सर्विस से तंग आकर अपनी भड़ास निकाली है. कई दिन बीत जाने के बाद भी ग्राहक के समस्या को सुलझाया नहीं गया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर ने टीवी रिपेयरिंग में हो रही देरी को लेकर प्रोडक्ट के साथ-साथ कंपनी के सर्विस नेटवर्क की पोल खोली है.

X यूजर अंकुर सिंह ने सैमसंग इंडिया को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई कि शिकायत दर्ज किए 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है. यूजर द्वारा शेयर किए गए सैमसंग ट्रैकिंग सिस्टम (Request ID: 4440833413) के स्क्रीनशॉट में इंजीनियर असाइन होने के बावजूद स्टेटस पेंडिंग ही दिखाई दे रहा है. सैमसंग इंडिया ने जवाब में केवल इतना कहा कि उनकी टीम मामले की समीक्षा कर रही है और जल्द संपर्क करेगी. हालांकि इसके बाद भी कोई कार्यवाही कंपनी के तरफ से नहीं की गई.

कंपनी के इस ढुलमुल रवैये से नाराज होकर ग्राहक ने भविष्य में सैमसंग का कोई प्रोडक्ट न खरीदने की बात कही और मामले को उपभोक्ता अदालत में ले जाने की चेतावनी भी दी.

सैमसंग यूजर परेशान

सैमसंग सर्विस से परेशान सिर्फ एक यूजर नहीं हैं, बल्कि ऐसा ही कुछ अननुभव X यूजर अनमोल छाबड़ा का भी रहा है. अनमोल छाबड़ा ने X पर पोस्ट करते हुए सैमसंग को इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सबसे खराब ब्रांड बताया..

उन्होंने लिखा कि उनकी टीवी पैनल रिपेयर की शिकायत (Complaint No: 4414508406) महीनों बाद भी अनसुलझी पड़ी है. कंपनी की तरफ से कोई कस्टमर सपोर्ट नहीं मिल रहा है, केवल बहाने बनाए जा रहे हैं और ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है.

Screenshot 20260824 191312

एक दौर था जब सैमसंग को उसकी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सर्विस के लिए जाना जाता था, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही ग्राहकों की ये शिकायतें कंपनी के गिरते सर्विस स्टैंडर्ड की पोल खोलती हैं. टीवी रिपेयरिंग जैसी बेसिक सुविधाओं के लिए ग्राहकों को हफ्तों और महीनों इंतजार कराना, सिर्फ एक फॉर्मल ‘ऑटो-रिप्लाई’ देकर पल्ला झाड़ लेना और झूठे आश्वासन देना काफी नहीं है. इससे यही समझा जाएगा कि  कंपनी बिक्री के बाद अपने ग्राहकों की परवाह करना छोड़ चुकी है.

यदि सैमसंग ने समय रहते अपनी सर्विस क्वालिटी में सुधार नहीं किया और ढुलमुल रवैये पर लगाम नहीं लगाई, तो ग्राहकों का यह गुस्सा जल्द ही ब्रांड के भरोसे और मार्केट वैल्यू को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST