<

रक्षाबंधन के दिन उजड़ा पूरा परिवार, बेटे की मौत के बाद ट्रेन की चपेट में आए माता-पिता

Damoh family death case: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है. पहले मुकेश अहिरवार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई और कुछ ही समय बाद उनके माता-पिता भारत अहिरवार और उमा अहिरवार भी रेलवे ट्रैक पर मृत मिले. घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही हैं.

Damoh family death case: रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के प्यार और मिलन का पर्व माना जाता है, वहीं मध्य प्रदेश के दमोह से इस दिन ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. जिले में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत के कुछ ही समय बाद उसके माता-पिता की भी रेलवे ट्रैक पर जान चली गई. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है.

बहन को लेने गया था छोटा भाई

बताया जा रहा है कि परिवार का छोटा भाई रक्षाबंधन मनाने के लिए अपनी बहन को लेने दूसरे जिले गया था. इसी दौरान घर से दुखद खबर सामने आई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करैया गांव के पास मुकेश अहिरवार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर जब उसके माता-पिता तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया. बेटे को खोने के बाद माता-पिता गहरे सदमे में चले गए.

बेटे की मौत के बाद माता-पिता की भी गई जान

मुकेश की मौत के कुछ ही समय बाद दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा फाटक के पास उसके माता-पिता भारत अहिरवार और उमा अहिरवार ने भी ट्रेन आगे कूदकर अपनी जान देदी. दोनों की मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में मातम छा गया. रक्षाबंधन जैसे पर्व के दिन हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया.

घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर परिवार के तीन लोगों की मौत की परिस्थितियां क्या थीं. शुरुआती तौर पर घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. इसलिए फिलहाल किसी एक कारण को घटना का निश्चित कारण मानना जल्दबाजी होगी.

मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी

घटना की सूचना मिलते ही दमोह कोतवाली पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल की परिस्थितियों, परिजनों के बयान और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है. कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी.

रक्षाबंधन के दिन मातम में बदली खुशियां

जिस घर में रक्षाबंधन को लेकर खुशियों की तैयारी होनी थी, वहां कुछ ही समय में मातम पसर गया. परिवार के तीन सदस्यों की मौत से रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में भी शोक की लहर है. घटना ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST