<

Nyay Yatra: उज्जैन न्याय यात्रा में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, वोट चोरी पर बीजेपी पर साधा निशाना

Ujjain News: उज्जैन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए, जहां उन्होंने  मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया.

Digvijay Singh on Kisan Nyay Yatra: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) उज्जैन (Ujjain) में चल रही किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने अलकापुरी कालोनी में मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों और वर्तमान सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप और सवाल उठाए. इससे पहले दिग्विजय सिंह उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए. इसके बाद वह किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए, जहां उन्होंने किसानों के मुद्दों और सरकारी नीतियों पर अपनी चिंता व्यक्त की.

वोट चोरी और किसानों के न्याय की हक की बात की

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज की यह यात्रा केवल वोट की राजनीति के लिए नहीं बल्कि किसानों के न्याय और उनके हक के लिए है. उन्होंने खुलासा किया कि किसानों को नकली खाद मिल रही है और सोयाबीन का भाव बेहद कम हो गया है, जिससे किसानों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

दिग्विजय सिंह ने उठाए ये  गंभीर मद्दे

सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोध का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के अपने लोकसभा क्षेत्र में भी सड़क को लेकर विवाद और आंदोलन हुआ, लेकिन सड़क नहीं बनी और टोल वसूली जारी है. साथ ही उन्होंने आदिवासी इलाकों में मकानों के गिराए जाने और खाद वितरण में हो रही कालाबाजारी की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से 2003 तक खाद की समस्या नहीं थी, लेकिन अब बिना पुलिस की लाठी के खाद का वितरण संभव नहीं है.

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा आम जनता की सुनवाई न किए जाने पर भी चिंता जताई. उनका कहना था कि जनसंघ से जुड़े लोगों का दिल जला हुआ है और अब उन्हें भी जनता के सामने जवाब देना होगा.

सीएम मोहन यादव पर कसा तंज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस तरह के बयान किसी को शोभा नहीं देते. उन्होंने कहा कि अगर कोई वास्तव में गाय प्रेमी है तो उसे सड़क पर घूम रही आवारा गायों और एक्सीडेंट में मर रही सैकड़ों गायों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कमलनाथ द्वारा खोली गई गौशालाओं के उचित संचालन की भी आवश्यकता बताई और कहा कि अब इन गौशालाओं में पटेल भैंसें रखी जा रही हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST