<
Categories: मनोरंजन

5 साल तक चला प्यार, फिर एक झटके में टूट गया रिश्ता…जानें किसके प्यार में पहली बार पड़े थे बॉबी देओल?

Bobby Deol First Relationship : बॉबी देओल बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा थे और उनका पहला प्यार अधुरा रह गया था, क्या आप जानते हैं कि किससे हुआ था बॉबी देओल को पहली बार प्यार और क्यों नहीं चल पाया वो रिश्ता..

Bobby Deol First Relationship : पहला प्यार हर किसी के लिए काफी खास होता है, लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में ये अक्सर अधूरा ही रह जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ बॉबी देओल के साथ, जिन्होंने 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन इससे पहले ही उनका दिल एक खूबसूरत और चर्चित एक्ट्रेस पर आ गया था – नीलम कोठारी. दोनों के रिश्ते ने करीब पांच साल तक चलने के बाद एक दुखद मोड़ ले लिया.

नीलम कोठारी 80 और 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने 1984 में जवानी फिल्म से करियर शुरू किया और इल्जाम से पहचान पाई. बॉबी और नीलम तब एक-दूसरे के करीब आए जब बॉबी ने फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था. नीलम पहले से ही इंडस्ट्री में थीं और बॉबी एक स्टारकिड के रूप में खुद को तैयार कर रहे थे.

रिश्ते का टूटना और अफवाहें

इस रिश्ते का अंत कई कहानियों के साथ जुड़ा है. एक ओर कहा गया कि धर्मेंद्र इस रिश्ते से खुश नहीं थे और बॉबी अपने पिता की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते थे. वहीं दूसरी ओर, पूजा भट्ट के साथ बॉबी के अफेयर की चर्चा भी नीलम से उनके ब्रेकअप का कारण बनी. इंडस्ट्री में बॉबी और पूजा की नजदीकियों की खबरें फैलने लगी थीं, जिससे नीलम को ठेस पहुंची.

हालांकि, नीलम ने एक पुराने इंटरव्यू में इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके और बॉबी के अलग होने में किसी तीसरे इंसान या परिवार का कोई हाथ नहीं था. उन्होंने खुद इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि एक स्टार वाइफ बनकर वो अपनी पहचान खो देंगी. उन्हें ये चिंता सताने लगी थी कि ग्लैमर की दुनिया में कहीं कुछ गलत न हो जाए.

गोविंदा से भी जुड़ा नाम

नीलम का नाम उस दौर में सुपरस्टार गोविंदा से भी जुड़ा. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी मशहूर थी, उतनी ही चर्चाएं उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते की भी थीं. हालांकि, उस वक्त गोविंदा की सगाई सुनीता से हो चुकी थी, जिससे ये रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया.

बॉबी देओल और नीलम कोठारी की ये प्रेम कहानी अधूरी जरूर रह गई, लेकिन ये आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST