Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Maihar Fuel Shortage: मैहर में गहराया फ्यूल संकट! डीजल-पेट्रोल की किल्लत से शहर में अफरा-तफरी

Maihar Fuel Shortage: मैहर में गहराया फ्यूल संकट! डीजल-पेट्रोल की किल्लत से शहर में अफरा-तफरी

Maihar Fuel Shortage: मध्य प्रदेश की धर्मनगरी मैहर में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत हो गई है. इससे आमजन, वाहन चालकों और श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ गई हैं. शहर के प्रमुख Indian Oil Corporation और Bharat Petroleum के पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक समाप्त हो जाने से पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 15:29:36 IST

Mobile Ads 1x1

Maihar Fuel Shortage: धर्मनगरी मैहर में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से आमजन, वाहन चालकों और श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ गई हैं. शहर के प्रमुख Indian Oil Corporation और Bharat Petroleum के पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक समाप्त हो जाने से पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल है.

मां शारदा की नगरी होने के कारण मैहर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में ईंधन संकट ने विशेष रूप से बाहरी शहरों से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों को धक्का देते नजर आए, जबकि कई लोग घंटों कतार में खड़े रहने के बाद बिना ईंधन के लौटने को मजबूर हुए.

पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म

सूत्रों के अनुसार, डिपो से ईंधन आपूर्ति में व्यवधान आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पाने से उनके टैंक खाली हो गए हैं. इसके चलते लोग अब शहर से बाहर स्थित पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं, जहां भारी भीड़ के कारण स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है.

ईंधन संकट से यात्रियों को दिक्कत

ईंधन संकट का असर केवल यात्रियों तक सीमित नहीं है. कामकाजी लोगों, दैनिक वेतनभोगियों और व्यापारियों को भी इससे परेशानी हो रही है. परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. साथ ही एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी चुनौती बन गया है.

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन तथा संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही ईंधन आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. फिलहाल, शहरवासी और श्रद्धालु ईंधन टैंकरों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मैहर की थमी रफ्तार फिर से सामान्य हो सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS