MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रम हादसे के बाद भी सीहोर जिले में प्रशासन नहीं जगा है. यहां जिले की नर्मदा नदी में खुले आम लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. नर्मदा नदी के बावरी घाट पर नाव में दर्जनों लोगों को और वाहनों को नदी पार कराई जा रही है. यहां सुरक्षा नियमों को ताख पर रख दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, जिले के नर्मदा नदी के बावरी घाट पर यात्रियों को नाव से नदी पार कराई जारही है, बिना सुरक्षा उपकरणों के यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. फोटो वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नव पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई है. इसमें ट्रैक्टर ट्राली और कई बाईक भी मौजूद है.
सुरक्षा के नाम पर उड़ाई जा रही हैं नियमों की धज्जियां
रोजाना इसी तरह से ही यात्रियों को नदी पार कराई जाती है, सुरक्षा के नाम पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बीते दिन ही जबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इतने ही लोग लापता है. उसके बाद भी सीहोर जिले में प्रशासन नहीं जगा है. साफ तौर पर अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.