Bahraich News: बहराइच के लालपुर गांव में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. घायलों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बहराइच में बार-बालाओं के डांस विवाद में हुई मारपीट, कई घायल.
Bahraich Danve Event Dispute: बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. घायलों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना लालपुर मीरामऊ गांव में हुई. गांव के निवासी माता प्रसाद के बेटे प्रभु का गौना था, जिसके उपलक्ष्य में परिवार ने एक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम के दौरान गांव के ही हिरन और दीना नाथ के परिवार के कुछ युवक नर्तकियों के साथ नाचने लगे.
जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो नाराज युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमले में माता प्रसाद, उनके बेटे प्रभु, पत्नी शांति और बेटी पूजा घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.
थाना प्रभारी ने बताया कि यह आपसी विवाद में हुई मारपीट का मामला है. पुलिस इस संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि बार बालाओं के डांस के दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों के भीड़ उमड़ पड़ी थी जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में काफी समय लग गया.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…