<

Katni News: गुटका खाने से रोका तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, कटनी में मचा हड़कंप

Katni News: गुटखा कैंसर का सबसे बड़ा कारण है. साथ ही कई अन्य बीमारियों को जन्म देता है, यह जानते हुए भी लोग दिनभर मुंह में गुटखा दबाए रखते हैं. लगातार प्रयास के बावजूद लोग गुटखा नहीं छोड़ते. कई लोगों को इसकी लत इस कदर लग जाती है कि कोई भी चीज बेकार लगती है. यही नहीं, कई घरों में यह विवाद की वजह भी बन जाता है. ऐसा ही एक मामला  में कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र से आया है. यहां एक चिंताजनक घटना सामने आई है.

Katni News: गुटखा कैंसर का सबसे बड़ा कारण है. साथ ही कई अन्य बीमारियों को जन्म देता है, यह जानते हुए भी लोग दिनभर मुंह में गुटखा दबाए रखते हैं. लगातार प्रयास के बावजूद लोग गुटखा नहीं छोड़ते. कई लोगों को इसकी लत इस कदर लग जाती है कि कोई भी चीज बेकार लगती है. यही नहीं, कई घरों में यह विवाद की वजह भी बन जाता है. ऐसा ही एक मामला  में कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र से आया है. यहां एक चिंताजनक घटना सामने आई है. 

पिता की डांट पर बेटा ने उठाया खौफनाक कदम

बता दें कि, रीठी तहसील की सीमा से लगे नागचांद गांव में पिता की डांट से नाराज एक 15 वर्षीय किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, किशोर को उसके पिता ने गुटका खाने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया.

जिला अस्पताल में उपचार जारी

परिजन तत्काल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है. यह घटना परिवारों में संवाद, समझदारी और बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता को रेखांकित करती है, ताकि छोटी-छोटी बातों पर बच्चे ऐसे गंभीर कदम न उठाएं.

ऐसे छुड़ा सकते हैं गुटका की लत

आयुर्वेद के अनुसार, गुटखा छोड़ने के लिए नींबू और हरड़ भी काफी कारगर होता है. थोड़ी सी हरड़ को नींबू के रस में मिलाकर रख दें. इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें और इसे दो दिन के लिए छोड़ दें. फिर इस मिश्रण को छांव में सुखा लें और गुटखे की जगह इसका सेवन करें. ऐसा करने से भी गुटखे की तलब कम हो जाती है. हालांकि इस दौरान लोगों को काफी सावधानी बरतने की भी जरूरत है.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST