<

‘यूं सिक्का जमा लिया…’, शायर को शेर सुनाना पड़ा भारी, खरगोन मुशायरे में अंडें-पत्थरों से हुआ हमला

खरगोन मुशायरा विवाद: खरगोन नगर निगम ने हमेशा की तरह इस साल भी ऑल इंडिया मुशायरा ऑर्गनाइज किया. यह इवेंट 7 फरवरी, 2026 को खरगोन के जम-जम मार्केट में हुआ और इसमें देश भर के जाने-माने शायरों ने हिस्सा लिया.

Khargone Mushaira Controversy: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक शेर ने ऐसा हंगामा मचाया कि मुशायरे की महफ़िल दंगे में बदल गई. जो शायर शेर पढ़ने के लिए स्टेज पर आया था, उसे शायद अंदाज़ा नहीं था कि उसके शब्दों पर तंज कसने के बजाय कुछ लोग उस पर हाथ उठाने वाले है. मुशायरे का मकसद तहज़ीब और शब्दों की खूबसूरती दिखाना था, लेकिन कुछ लोगों ने हिंसा के जरिए अपना गुस्सा ज़ाहिर किया, जिससे माहौल खराब हो गया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि पूरा मामला क्या है और शायर ने ऐसा क्या कहा जिससे लोग उसे पीटने लगे.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, खरगोन नगर निगम ने हमेशा की तरह इस साल भी ऑल इंडिया मुशायरा ऑर्गनाइज किया. यह इवेंट 7 फरवरी, 2026 को खरगोन के जम-जम मार्केट में हुआ और इसमें देश भर के जाने-माने शायरों ने हिस्सा लिया. इवेंट के दौरान, स्टेज पर पढ़े गए एक शेर को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया, और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
मुशायरे में हिस्सा ले रहे खरगोन के शायर अबू बक्र ज़िया ने जब स्टेज से एक शेर पढ़ा, तो कुछ सुनने वाले भड़क गए. जिया साहब ने एक शेर पढ़ दिया जिसके बाद शहर में बवाल मच गया शेर था कि मस्जिद के सदर ने तो यूं सिक्का जमा लिया, माल-ए-हराम पाके बड़ा घर बना लिया, दिन-रात अपनी क्यों न करे वो शिकायतें, मुखबिर को हमने कौम का रहबर बना लिया. बताया जा रहा है कि यह शेर कुछ लोगों को इतना बुरा लगा कि मौके पर ही झड़प हो गई. पुराने और नए मुखिया के सपोर्टर्स ने शेर पर एतराज किया और भीड़ तेज़ी से स्टेज पर चढ़ गई.

शायर पर अंडे, टमाटर और पत्थर फेंके गए

शेर के विरोध में शुरू हुई बहस स्टेज पर हिंसक हंगामे में बदल गई. आरोप है कि भीड़ ने शायर पर अंडे, टमाटर और पत्थर भी फेंके और स्टेज पर ही उनकी पिटाई कर दी. इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई और प्रोग्राम में रुकावट आई. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्टेज पर अफरा-तफरी और हाथापाई दिख रही है.

चश्मदीदों के मुताबिक, शेर पढ़ने के बाद अबू बकर ज़िया स्टेज से उतर गए, लेकिन कुछ लोग उनका मज़ाक बर्दाश्त नहीं कर पाए और गुस्से में स्टेज पर चढ़ गए. करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद हालात काबू में किए गए और शायर को सुरक्षित बचा लिया गया. घटना के बाद, एक ही समुदाय के दो ग्रुप ने खरगोन कोटवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस जांच में जुटी

वायरल वीडियो के बाद, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. खरगोन कोटवली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बीएल मंडलोई ने कहा कि दोनों ग्रुप की शिकायतों के आधार पर वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है, और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Bangladesh: नदी में समाई 40 लोगों से भरी बस, 16 लाशें बरामद; कई लोग अब भी लापता

फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोरों ने सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों…

Last Updated: March 26, 2026 06:46:54 IST

Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द, ऐसे करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही…

Last Updated: March 26, 2026 06:43:16 IST

West Bengal: बेशर्मी की सारी हदें पार! हनुमान जी की मूर्तियों का अपमान; बसंती माता की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा

Ram Navami: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रामनवमी से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है.…

Last Updated: March 26, 2026 06:40:47 IST

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी फुहार! यूपी-एमपी का बुरा हाल, यहां जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम लगातार बदल रहा है. जहां…

Last Updated: March 26, 2026 06:03:33 IST

IRCTC पर 10 लाख, सेवा प्रदाता पर… वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी; रेलवे ने लगाया जुर्माना

IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…

Last Updated: March 25, 2026 23:52:14 IST

West Bengal Elections 2026: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, RG Kar केस पीड़िता की मां को पार्टी ने इस सीट से दिया टिकट

Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…

Last Updated: March 25, 2026 23:14:33 IST